फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre places purchase order for 5 cr doses of Corbevax Covid 19 vaccine each costing Rs 145 sans tax delivery to begin by February news and updates

Corbevax Vaccine: पांच करोड़ खुराक की खरीद के लिए सरकार ने दिया ऑर्डर, फरवरी के अंत से शुरू हो सकती है आपूर्ति

Sat, 05 Feb 2022 08:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 05 Feb 2022 08:12 PM IST
सार

बताया गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जनवरी के अंत में बायोलॉजिकल-ई को कोर्बिवैक्स की आपूर्ति का ऑर्डर जारी किया था।

विज्ञापन
Centre places purchase order for 5 cr doses of Corbevax Covid 19 vaccine each costing Rs 145 sans tax delivery to begin by February news and updates
भारत ने बायोलॉजिकल ई को दिया कोर्बिवैक्स वैक्सीन का ऑर्डर। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस के एक और टीके ‘कोर्बिवैक्स’ की पांच करोड़ खुराक खरीदने के लिए बायोलॉजिकल-ई को ऑर्डर दिया है। इसकी प्रत्येक खुराक की कीमत कर सहित 145 रुपये तय हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि सरकार इस नए टीके का इस्तेमाल किस वर्ग के लाभार्थियों के लिए करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तकनीकी समूहों और स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण विभाग के बीच कोरोना की एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) के दायरे का विस्तार करने के बारे में चर्चा चल रही है। एहतियाती खुराक फिलहाल स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जनवरी के अंत में बायोलॉजिकल-ई को कोर्बिवैक्स की आपूर्ति का ऑर्डर जारी किया था। ऑर्डर के मुताबिक, हैदराबाद स्थित कंपनी फरवरी में आपूर्ति शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद आदेश में कहा गया है कि 145 रुपये प्रति खुराक प्लस जीएसटी की दर से कोर्बिवैक्स की पांच करोड़ खुराक की खरीद 725 करोड़ रुपये प्लस जीएसटी तक पहुंचेगी। आदेश के मुताबिक, ‘एचएलएल लाइफकेयर ने दो जून 2021 के मंजूरी आदेश के तहत 1,500 करोड़ रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में जारी किए गए हैं।’


सरकार ने संसद को बताया है कि कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए पात्र लाभार्थियों की सूची का विस्तार करने का कोई भी निर्णय, उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्य की समीक्षा के आधार पर एनटीएजीआई की सिफारिशों के अनुसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed