फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre open its hearts for pm modi constituency varanasi

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र को संवारने के लिए केंद्र ने खोला खजाना

Wed, 25 May 2016 09:08 PM IST
रोहित चतुर्वेदी/अमर उजाला , वराणसी
रोहित चतुर्वेदी/अमर उजाला , वराणसी Updated Wed, 25 May 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
centre open its hearts for pm modi constituency varanasi
- फोटो : PTI

सांसद के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल में अपने क्षेत्र के विकास के लिए काफी कुछ किया है। सड़क, बिजली, पेयजल, यातायात प्रबंधन जैसी बुनियादी दिक्कतों को दूर करने के लिए उन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया है। फिलहाल उनके पास बताने के लिए तो बहुत कुछ है मगर दिखाने के लिए चंद काम ही हैं। बनारस के विकास की मजबूत बुनियाद पड़ चुकी है। नि:संदेह शहर के लोगों के अच्छे दिन आएंगे मगर इसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार और करना होगा।

विज्ञापन

 

आगामी तीन साल बाद बनारस की तस्वीर अलहदा होगी। शहर जाम से मुक्त होगा और लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी। शहर साफ-सुथरा भी दिखेगा। धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का टोटा नहीं होगा और सैलानियों के लिए यहां देखने की ढेरों चीजें होंगी। काशी के विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश दोनों ही सरकारों में होड़ मची हुई है। फिलवक्त बनारस में विकास की दर्जन भर से अधिक योजनाएं संचालित हैं। इन्हें मूर्त रूप देने में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। पीएम के संसदीय क्षेत्र को संवारने के लिए केंद्र सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है।

विज्ञापन

 

 

 

 

रिंग रोड और फोरलेन से बनारस के विकास को मिलेगी गति

centre open its hearts for pm modi constituency varanasi
पीएम मोदी - फोटो : pti

‘रिंग रोड’ और ‘वरुणा पुल से बाबतपुर फोरलेन’ परियोजना घनी बसावट वाली संकरी काशी के विकास और विस्तार की नई राह खोलेगी। दोनों बहुउद्देश्यीय सड़क परियोजनाएं केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की मदद से दो साल में मूर्त रूप ले लेंगी। रिंग रोड और वरुणा पुल से बाबतपुर फोरलेन के सहारे नए उद्योग-धंधों और व्यावसायिक केंद्रों के विकसित होने का भरपूर अवसर मिलेगा।

 

रिंग रोड वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग (एनएच टू) पर मोहनसराय से शुरू होकर, वाराणसी-भदोही मार्ग पर आरामपुर, वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर हरहुआ, वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर बनवारीपुर, वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर संदहा होते हुए वाराणसी-चंदौली मार्ग पर जीवनपुर होते हुए झांसी गांव के पास वापस एनएच टू पर मिल जाएगी। फिलहाल, पहले चरण में संदहा से हरहुआ तक 16.55 किलोमीटर सड़क का काम 261 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा शुरू करा दिया गया है। रिंग रोड परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य मई 2017 रखा गया है। उधर, वरुणा पुल से बाबतपुर तक की 17 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने का काम सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय 450 करोड़ रुपये से सीधे अपनी देखरेख में करा रहा है।      

इन योजनाओं के बूते काशी के कायाकल्प की तैयारी...

centre open its hearts for pm modi constituency varanasi
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

- 48.68 करोड़ रुपये की सालिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना (दो लाख घरों के कूड़े का निस्तारण)    
     

-268.36 करोड़ की ट्रांस वरुणा पेयजल पाइप लाइन योजना  (5.27 लाख लोगों को पानी )

 

-407.31 करोड़ की ट्रांस वरुणा सीवर पाइप लाइन योजना (1.27 घरों के सीवर को शोधित करने)   
        

-181.24 करोड़ की अमृत योजना (पानी, सीवर, हरित पटटी और पार्क विकास )

 

- 89.31 करोड़ की ह्दय योजना (हेरिटेज को ध्यान में रखकर शहर का विकास ) 

 

-16 करोड़ की प्रसाद योजना (दुर्गाकुंड, लक्ष्मीकुंड, सोनिया तालाब, सारंगनाथ तालाब कुंड का संरक्षण)  

 

- 432 करोड़ रुपये की एकीकृत ऊर्जा विकास योजना  (भूमिगत होंगे पक्का महाल में बिजली के तार) 
 

-200 करोड़ रुपये की बुनकरों के लिए ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का निर्माण                                         

 

-4200 करोड़ रुपये कीइलाहाबाद से हल्दिया तक गंगा में जल परिवहन परियोजना (रामनगर में बनेगा मल्टीहब टर्मिनल) 

 

- 7.34 करोड़ रुपये की स्वदेश योजना (सारनाथ के धमेख स्तूप में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन)

 

- 17277 करोड़ रुपये की मेट्रो रेल परियोजना (दो कारीडोर बनेंगे, 28 किलोमीटर होगी रेल लाइन)

विज्ञापन

मोदी सरकार की इन योजनाओं का भी मिल रहा लाभ...

centre open its hearts for pm modi constituency varanasi
pm modi - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
मोदी सरकार की योजनाओं प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, संसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वच्छ भारत अभियान, स्किल इंडिया, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते योजना, अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत योजना), स्वदेश दर्शन योजना, पिलग्रिमेज रेजुवेनशन एंड स्पिरिचुअल ऑग्मेंटशन ड्राइव (प्रसाद योजना), नेशनल हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑग्मेंटशन योजना (ह्रदय योजना), वन रैंक वन पेंशन योजना, स्टार्टअप इंडिया-स्टैंडअप इंडिया, इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस), नमामि गंगे परियोजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मेक इन इंडिया अभियान से काशी के लोग जुड़ चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed