फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre mamata banerjee live updates home ministry summon chief secretary dgp of bengal nadda convoy bjp tmc

नड्डा के काफिले पर हमले का मामला: केंद्र और ममता सरकार के बीच बढ़ी तकरार

Mon, 14 Dec 2020 12:40 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 14 Dec 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
centre mamata banerjee live updates home ministry summon chief secretary dgp of bengal nadda convoy bjp tmc
अमित शाह-ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए पथराव के मामले पर गृह मंत्रालय ने सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया है। दोनों को आज दोपहर 12.15 बजे मंत्रालय पहुंचने के लिए कहा गया था। हालांकि दोनों अधिकारी मंत्रालय नहीं पहुंचे। इससे पहले ही मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखकर आने में असमर्थता जताई थी। ऐसे में अब माना जा रहा है कि इससे राज्य और केंद्र सरकार के बीच प्रशासनिक और कानूनी जंग शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


अधिकारियों को तलब करने पर तृणमूल कांगेस ने दी प्रतिक्रिया
तृणमूल कांगेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को केंद्रीय गृह सचिव भल्ला को पत्र लिखकर कहा कि जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को दिल्ली तलब करना राजनीति से प्रेरित है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है। 
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन को भयभीत करने के लिए दबाव डालने वाली कार्रवाई की जा रही है। बनर्जी ने कहा, 'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि संविधान की सातवीं अनूसूची के तहत कानून व्यवस्था राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में आप कानून-व्यवस्था के संदर्भ में किसी भी तरह की चर्चा के लिए कैसे दोनों अधिकारियों को बुला सकते हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगाल: केंद्र ने तीन आईपीएस अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया, टीएमसी ने बताया अप्रत्यक्ष आपातकाल

बंगाल सरकार के खिलाफ शुरू हो सकती है बर्खास्त करने की कार्रवाई
गृह मंत्रालय ने इस मामले पर बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट मिलने के बाद बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को 14 दिसंबर को गृह मंत्रालय में तलब किया था। हालांकि राज्य सरकार ने इन दोनों अधिकारियों को नहीं भेजा। ये अधिकारी इस समय राज्य सरकार के अधीन काम कर रहे हैं और बिना उसकी मर्जी के दिल्ली नहीं आ सकते हैं। 


मंत्रालय को अब इन अधिकारियों को सूचित करना पड़ेगा कि आखिर राज्य सरकार क्यों उन्हें आने नहीं दे रही है। ऐसे में यदि केंद्र राज्यपाल की कानून व्यवस्था रिपोर्ट को लेकर अड़ जाता है तो बंगाल सरकार के खिलाफ धारा 356 के तहत बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

आज से तीन दिन के उत्तर बंगाल दौरे पर हैं मुख्यमंत्री ममता
राज्य में सियासी सरगर्मी के बीच टीएमसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज से तीन दिनों के उत्तर बंगाल दौरे पर हैं। वे आज दोपहर लगभग तीन बजे सिलीगुड़ी पहुंचेंगी। यहां से वे जलपाईगुड़ी जाएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 15 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जलपाईगुड़ी में रैली को संबोधित करेंगी। 16 दिसंबर को वह दोपहर 12 बजे कूच बिहार में रैली करेंगी और फिर वापस कोलकाता लौट जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed