फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre issues guidelines for India's mass Covid vaccination drive: All you need to know

कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्र ने जारी किए दिशा-निर्देश, जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें

Mon, 14 Dec 2020 08:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 14 Dec 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Centre issues guidelines for India's mass Covid vaccination drive: All you need to know
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media

केंद्र सरकार ने सोमवार को देश में कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, एक दिन में प्रत्येक सत्र में 100-200 लोगों का टीकाकरण होगा। टीका देने के बाद 30 मिनट तक निगरानी की जाएगी। टीकाकरण स्थल पर एक समय में केवल एक ही व्यक्ति को अनुमति होगी।

विज्ञापन


कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (को-विन) प्रणाली का इस्तेमाल टीकाकरण के लिए सूचीबद्ध लाभार्थियों का पता लगाने में किया जाएगा। इसके अलावा टीकाकरण जिस स्थान पर होगा, वहां प्राथमिकता में रखे गए केवल पहले से पंजीकृत लोगों का ही टीकाकरण होगा और उसी स्थान पर पंजीकरण कराने की सुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन



दिशा-निर्देशों के मुताबिक टीके की शीशियों को सूरज की रोशनी से बचाकर रखने की व्यवस्था की जाएगी। टीकाकरण के लिए व्यक्ति के पहुंचने पर ही टीके की शीशी को खोलना होगा। दिशा-निर्देश में कहा गया, ‘सत्र के बाद आईस पैक के साथ बिना इस्तेमाल वाले सभी टीके को वितरण कोल्ड चेन स्थानों पर वापस भेजना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन को लेकर अफवाहों से निपटना होगा
इसमें कहा गया, ‘भारत में 1.3 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। कम समय में परीक्षण के बाद टीका इस्तेमाल को लेकर लोगों में सुरक्षा और प्रभाव संबंधी कई धारणा और आशंकाएं हो सकती हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया या मीडिया में अफवाह या नकारात्मक बातें भी फैलाई जा सकती हैं।’

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि टीकाकरण के काम में लगने वाली हर टीम में पांच सदस्य होंगे। इसके साथ ही हर दिन प्रत्येक सत्र में कम से कम 100 लोगों का टीकाकरण होना चाहिए। अगर टीकाकरण वाले स्थान पर समुचित व्यवस्था है और प्रतीक्षा कक्ष का इंतजाम है तो एक और सत्र का आयोजन भी किया जा सकता है।

स्वास्थ्यकर्मियों का सबसे पहले टीकाकरण
इसके अनुसार, सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 50 साल से अधिक्र उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। इसके बाद गंभीर रोग से ग्रस्त 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों और महामारी की स्थिति और टीके की उपलब्धता के आधार पर अंत में बाकी आबादी का टीकाकरण हो सकेगा।

दिशा-निर्देश में कहा गया, ‘50 साल या उससे ज्यादा उम्र की आबादी को चिन्हित करने के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए नवीनतम मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जाएगा।’


पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को लगेगा टीका
टीकाकरण के पहले चरण के तहत करीब 30 करोड़ आबादी का टीकाकरण किया जाएगा। को-विन वेबसाइट पर स्व पंजीकरण के लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन दस्तावेज समेत 12 फोटो पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed