फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre grants drone use permission to NISER for Raja Rani Temple, and Lingaraj Temple, Bhubaneswar

फैसला: ड्रोन से की जाएगी इन दो बड़े मंदिरों की निगरानी, केंद्र सरकार ने दी इस्तेमाल की अनुमति

Sat, 07 Aug 2021 07:39 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Aug 2021 07:39 AM IST
सार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मानव रहित विमान प्रणाली नियम, 2021 के तहत राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER), भुवनेश्वर को सशर्त छूट दी है। 

विज्ञापन
Centre grants drone use permission to NISER for Raja Rani Temple,  and Lingaraj Temple, Bhubaneswar
ड्रोन - फोटो : pixabay

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर को ड्रोन उपयोग करने की अनुमति दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मानव रहित विमान प्रणाली नियम, 2021 के तहत राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER), भुवनेश्वर को सशर्त छूट दी है। इस छूट के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहयोग से ड्रोन के द्वारा केंद्रीय रूप से संरक्षित स्मारकों के हवाई सर्वेक्षण और फोटोग्रामेट्री की जा सकेगी। एनआईएसईआर ने जानकारी दी है कि सरकार से अनुमति के बाद वह भुवनेश्वर स्थित राजा-रानी मंदिर और लिंगराज मंदिर के ऊपर ड्रोन के माध्यम से निगरानी करेगा।

विज्ञापन


यह छूट अनुमोदन की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक  वैध है और डीजीसीए द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं के नियमों और शर्तों के अधीन होगी। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में हरियाणा को भी ड्रोन उपयोग की अनुमति भी दी गई थी। इसका उद्देश्य  अमृत शहरों जैसे हिसार, पंचकुला और  अंबाला शहरी क्षेत्र के विकास और प्रोपर्टी टैक्स सर्वे के लिए डाटा अधिग्रहण, मैपिंग जैसी जानकारी प्राप्त करनी थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 जुलाई को, जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में सैन्य प्रतिष्ठानों पर अवैध रूप से मंडराते हुए कम से कम चार ड्रोन देखे गए थे। बता दें कि जम्मू वायु सेना स्टेशन पर 27 जून का हमला पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा भारत में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को तैनात करने का पहला ऐसा उदाहरण था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed