फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre effects secretary-level reshuffle, Pradip Kumar Tripathi named Lokpal Secretary

Reshuffle: केंद्र में सचिव स्तर पर हुआ बड़ा फेरबदल, प्रदीप कुमार त्रिपाठी बने लोकपाल सचिव

Mon, 27 May 2024 09:17 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 27 May 2024 09:17 PM IST
सार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी को लोकपाल सचिव नियुक्त किया गया है। 1987 बैच के आईएएस त्रिपाठी फिलहाल कैबिनेट सचिवालय में समन्वय सचिव हैं। त्रिपाठी अगले ही महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हालांकि, उन्हें दो वर्ष के लिए यह नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन
Centre effects secretary-level reshuffle, Pradip Kumar Tripathi named Lokpal Secretary
भारत सरकार। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र द्वारा सोमवार को सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल के तहत वरिष्ठ नौकरशाह प्रदीप कुमार त्रिपाठी को लोकपाल सचिव नियुक्त किया गया है। उनके अलावा केंद्र सरकार ने सीमा प्रबंधन सचिव राज कुमार गोयल को कानून और न्याय मंत्रालय के तहत न्याय विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक राजेंद्र कुमार गोयल की जगह सीमा प्रबंधन सचिव होंगे।

विज्ञापन

लोकपाल सचिव बने प्रदीप कुमार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी को लोकपाल सचिव नियुक्त किया गया है। 1987 बैच के आईएएस त्रिपाठी फिलहाल कैबिनेट सचिवालय में समन्वय सचिव हैं। त्रिपाठी अगले ही महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हालांकि, उन्हें दो वर्ष के लिए यह नियुक्ति दी गई है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 30 जून को सेवानिवृत्ति के बाद वे केंद्र सरकार के पुनर्नियुक्त के सामान्य नियमों के तहत दो वर्ष की अवधि के अनुबंध के आधार पर लोकपाल सचिव के तौर पर काम करेंगे।

विज्ञापन

एनडीएमसी के अध्यक्ष अमित यादव को मिली यह जिम्मेदारी
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष अमित यादव को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेष सचिव राकेश रंजन को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed