फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre directs zoos to submit daily report to Central Zoo Authority over bird flu

Bird Flu: देश के सभी चिड़ियाघरों को रोजाना रिपोर्ट देने का निर्देश, कानपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सतर्क

Mon, 11 Jan 2021 04:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Jan 2021 04:53 AM IST
विज्ञापन
Centre directs zoos to submit daily report to Central Zoo Authority over bird flu
चिड़ियाघर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में कानपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद केंद्र सरकार ने रविवार को सभी चिड़ियाघर प्रबंधन को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को उस समय तक रोजाना रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है जब तक उनका इलाका इस बीमारी से मुक्त घोषित न हो जाए। अब तक देश में सात राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। 

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्रालय के आधीन आने वाले सीजेडए ने सभी चिड़ियाघर प्रबंधन को आधिकारिक ज्ञापन जारी कर निगरानी और सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया है। स्थानीय इलाकों, पक्षीशाला सेक्शन में प्रवेश की निगरानी रखी जाए और यहां प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चिड़ियाघर में आने वाले सभी वाहनों को सैनिटाइज किया जाए। चिड़ियाघर में स्थित सभी जलस्रोतों की भी निगरानी रखी जाए। अगले नोटिस तक देसी और प्रवासी पक्षियों के अदला बदली के कार्यक्रम को बंद किया जाए। प्रवासी पक्षियों के आने के केंद्रों पर सख्त निगरानी की जाए।  

मध्यप्रदेश के झाबुआ में पांच मोरों की मौत 
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक गांव में रविवार को पांच मोर मृत मिले। राज्य के 13 जिलों में पहले ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। 

संभागीय वन अधिकारी एमएल हरित ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित मदरानी गांव में ये मोर मृत पाए गए। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है और इन मोरों का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।

प्रदेश पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. विल्सन डावर ने कहा कि तीन से चार दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। प्रदेश में 27 जिलों में अब तक 1100 कौवों और अन्य पक्षियों की मौत हो चुकी है। 

महाराष्ट्र के लातूर में दो दिन में 180 पक्षी मरे
महाराष्ट्र के लातूर जिले के अहमदपुर इलाके में पिछले दो दिन में 180 पक्षियों की मौत हुई है। इनमें 128 मुर्गियां शामिल हैं। इसके बाद 10 किलोमीटर के इलाके को अलर्ट जोन घोषित किया गया है। जिले के कलेक्टर पृथ्वीराज बीपी ने कहा कि पक्षियों की मौत की वजह अभी पता नहीं है। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

केंद्रेवाड़ी गांव के आसपास के इलाके को अलर्ट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि अलर्ट जोन का मतलब है कि न कोई वाहन आ सकेगा न जा सकेगा और पोल्ट्री, पक्षियों, पशुओं आदि के परिवहन पर भी रोक रहेगी। 

यूपी के कानपुर में चिड़ियाघर बंद, अमेठी में छह कौवें मृत मिले

उत्तर प्रदेश में कानपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद इसे लोगों के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं अमेठी जिले के संग्रामपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में छह कौवें मृत पाए गए हैं। इनकी मौत की वजह जानने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

कानपुर शहर के एडीएम अतुल कुमार ने बताया कि चिड़ियाघर के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है और पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है। चिड़ियाघर में पिछले पांच दिनों में दो तोते और दो जंगली मुर्गों व दो कड़कनाथ मुर्गों की मौत हुई थी।


इनमें से दो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चिड़ियाघर को लोगों और सुबह की सैर पर आने वाले लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल परिसर, जहां पर मुर्गों को इलाज के लिए रखा गया, वहां पर स्टाफ का प्रवेश बंद कर दिया है।

चिड़ियाघर के आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को प्रतिबंधित इलाका घोषित किया गया है। अंडा, चिकन बेचने वाली दुकानों को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है। पोल्ट्री उत्पादों के प्रवेश और परिवहन पर भी रोक लगाई गई है।

साथ ही चकेरी एयरपोर्ट पर भी अलर्ट घोषित किया गया है। एयरपोर्ट स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि एयरपोर्ट कैंपस या आसपास कहीं मरा पक्षी दिखे तो तत्काल सूचना दें। 

वहीं अमेठी के मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि संग्रामपुर पुलिस थाना इलाके के कैती गांव में अलग-अलग जगहों पर कौवें मरे पाए गए। वन अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम को गांव भेजकर मृत पक्षियों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। गांव निवासी शिव बहादुर शुक्ला ने बताया कि कौवों के मरने से गांव के लोगों में डर बैठ गया है। 

राजस्थान में 400 से अधिक पक्षियों की मौत
राजस्थान में रविवार को विभिन्न इलाकों में 400 से अधिक पक्षियों की मौत हुई। इनमें से ज्यादातर कौवें हैं। राज्य में पहले ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि 428 पक्षियों की मौत के साथ ही पिछले कुछ दिनों में राज्य में मरने वाले पक्षियों की संख्या बढ़कर 2950 हो गई है। 13 जिलों से 51 मृत पक्षियों के सैंपल पॉजिटिव पाया गया। रविवार को मरे पक्षियों में 326 कौवें, 18 मोर, 34 कबूतर और 50 अन्य हैं।

कानपुर : भीतरगांव-जहानाबाद सीमा पर 15 बोरियों में भरकर फेंकी मरी मुर्गियां
भीतरगांव विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआंखेड़ा और जहानाबाद (फतेहपुर) सीमा से निकल रहे नाले में मृत मुर्गियों को 15 बोरियों में भरकर शनिवार रात को कोई फेंक गया। रविवार सुबह कुत्ते और सियार बोरियां फाड़कर उसमें भरी मुर्गियां खाते और ले जाते देखे गए। मुर्गियों से भरी कुछ बोरियां मौके पर पड़ी थीं। जिस नाले में मृत मुर्गियां फेंकी गई हैं, वह कानपुर सीमा से सौ मीटर दूर फतेहपुर सरहद पर आता है।

पिछली कुछ रातों से यहां कोई बोरियों में मृत मुर्गियां आकर फेंक रहा है। उधर, ग्राम पंचायत रावतपुर चौधरियान के मजरा गहोलिनपुरवा गांव में दूसरे दिन रविवार को भी खेतों में एक दर्जन से अधिक कौवों के शव पाए गए। वहीं इसी गांव में शनिवार को मृत मिले 20 से अधिक कौवों को रविवार को जलाकर दफना दिया गया। दो दिन में करीब तीन दर्जन कौवों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हिमाचल : पौंग में 215 और पक्षियों की मौत से  4,235 पहुंचा मृत प्रवासी पक्षियों का आंकड़ा 
हिमाचल के पौंग बांध में फैले बर्ड फ्लू के बीच रविवार को भी 215 और प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई है। यहां मृत प्रवासी पक्षियों का आंकड़ा 4,235 पहुंच गया है। जिला कांगड़ा में बर्ड फ्लू से कौवों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।

रविवार को जिले भर में 17 और मृत कौवे मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 12 कौवे जवाली में मिले हैं। वहीं, पौंग झील क्षेत्र में रविवार को दिल्ली से पहुंची पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed