फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre can bestow Bharat Ratna on Shivakumar Swamiji instead of Savarkar, says Siddaramaiah

सावरकर के बजाए शिवकुमार स्वामीजी को भारत रत्न दे केंद्र: सिद्धारमैया

Sun, 20 Oct 2019 03:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 20 Oct 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Centre can bestow Bharat Ratna on Shivakumar Swamiji instead of Savarkar, says Siddaramaiah
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया - फोटो : ANI

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि केंद्र सावरकर के बजाए लिंगायत संत शिवकुमार स्वामीजी को भारत रत्न दे। बता दें कि स्वामी जी का इसी साल जनवरी में 111 साल की आयु में निधन हो गया था। 

विज्ञापन


स्वामीजी को चलते-फिरते भगवान की संज्ञा दी गई थी। उनके व्यक्तित्व और कार्यों को दुनिया भर में प्रसिद्धि प्राप्त है। वह ख्याति प्राप्त शिक्षक और मानवतावादी भी थे।
विज्ञापन


सावरकर को भारत रत्न के बारे में पूछने पर सिद्धारमैया ने मैसूर में कहा कि भाजपा का जो भी सोच हो लेकिन मेरा मानना है कि सावरकर के बजाय शिवकुमार स्वामीजी को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उन्होंने कुछ दिन पहले ही सावरकर को महात्मा गांधी की हत्या का आरोपी बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वीर सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का वादा किया है। जिसके बाद इस मुद्दे पर देशव्यापी बहस जारी है।

सिद्धारमैया ने कहा कि सावरकर के प्रति उनका विरोध मुख्यतः इसलिए है क्योंकि उन्होंने हिंदुत्व के जरिए सांप्रदायिकता फैलाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कड़ी प्रतिक्रिया दे रही है क्योंकि उन्होंने सच बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed