फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre begins process for amendments in IPC, CrPC and Indian Evidence Act

Law Amendments : IPC, CRPC व साक्ष्य कानून में संशोधन प्रक्रिया शुरू, गृह मंत्रालय ने हितधारकों से मांगे सुझाव

Wed, 15 Mar 2023 05:00 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Mar 2023 05:00 AM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि आपराधिक कानूनों में सुधार का सुझाव देने के लिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Centre begins process for amendments in IPC, CrPC and Indian Evidence Act
गृह मंत्रालय, भारत सरकार। - फोटो : ANI

विस्तार

सरकार ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), 1860, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी), 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 जैसे आपराधिक कानूनों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सभी हितधारकों से सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन


विधि विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में समिति का गठन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि आपराधिक कानूनों में सुधार का सुझाव देने के लिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। मिश्र ने कहा कि गृह मामलों से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने अपनी 146वीं रिपोर्ट में इसकी जरूरत बताई है।
विज्ञापन


समिति ने अपनी 111वीं और 128वीं रिपोर्ट में भी संबंधित अधिनियमों में टुकड़े-टुकड़े संशोधन लाने के बजाय संसद में व्यापक कानून पेश करके युक्तिसंगत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया था। मंत्री ने कहा, सभी को सस्ता और त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए सरकार समिति की सिफारिशों और सभी हितधारकों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए व्यापक कानून लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, इसकी समयसीमा तय नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed