Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre authorises states UTs to exercise powers under UAPA against Zakir Naik’s IRF

जाकिर नाइक की बढ़ेंगी मुश्किलें: केंद्र ने राज्यों को दिया अधिकार, संगठन के वित्तीय संसाधनों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 27 Nov 2026 01:37 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Fri, 27 Nov 2026 01:37 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने यूएपीए के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की फंडिंग और संपत्तियों पर कार्रवाई का अधिकार दिया है। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर यह निर्देश दिया। इससे पहले 13 नवंबर को फाउंडेशन पर गैरकानूनी संगठन के रूप में लगा प्रतिबंध बढ़ाया गया था।

विज्ञापन
Centre authorises states UTs to exercise powers under UAPA against Zakir Naik’s IRF
जाकिर नाइक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत फंड और परिसरों से संबंधित शक्तियों का इस्तेमाल करने का अधिकार दिया है। यह आदेश भगोड़े उपदेशक जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के संबंध में जारी किया गया है। इस महीने की शुरुआत में इस संगठन को गैरकानूनी संघ घोषित किया गया था।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने गुरूवार को जारी राजपत्र अधिसूचना में आतंकवाद रोधी कानून की धारा 42 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासकों को यह निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंत्रालय ने 13 नवंबर को अधिसूचना जारी कर यूएपीए की धारा 3(1) और 3(3) के तहत आईआरएफ पर गैरकानूनी संगठन के रूप में लगाए गए प्रतिबंध को बढ़ा दिया था।

अधिसूचना में क्या कहा गया?
अधिसूचना में कहा गया है, 'केंद्र सरकार ने 13 नवंबर, 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना संख्या एसओ 6182(ई) के माध्यम से इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी संगठन घोषित किया था। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 42 के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार निर्देश देती है कि उक्त गैरकानूनी संगठन के संबंध में अधिनियम की धारा 7 और 8 के तहत उसके द्वारा इस्तेमाल की जा सकने वाली सभी शक्तियों का इस्तेमाल राज्य सरकारें और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन भी करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएपीए की धारा 7 के तहत सरकार को उन फंड, प्रतिभूतियों और अन्य वित्तीय संपत्तियों के इस्तेमाल या हस्तांतरण पर रोक लगाने का अधिकार है, जिनके बारे में संदेह हो कि उनका इस्तेमाल किसी गैरकानूनी संगठन की गतिविधियों के लिए किया जा रहा है या किया जा सकता है।

यह धारा अधिकृत अधिकारियों को ऐसे वित्तीय लेनदेन की जांच करने की अनुमति भी देती है। वहीं, धारा 8 के तहत सरकार उन परिसरों, जिनमें मकान और इमारतें शामिल हैं, को अधिसूचित कर सकती है, जिनके बारे में संदेह हो कि उनका इस्तेमाल किसी गैरकानूनी संगठन की गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इस अधिसूचना के बाद अधिकारी ऐसे परिसरों में लोगों की आवाजाही को नियंत्रित कर सकेंगे और वहां मौजूद चल संपत्तियों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा सकेंगे।

13 नवंबर को केंद्र सरकार ने प्रतिबंध बढ़ाए
13 नवंबर को केंद्र सरकार ने भगोड़े उपदेशक जाकिर नाइक के संगठन आईआरएफ पर यूएपीए के तहत लगाए गए प्रतिबंध को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया था। यह प्रतिबंध 14 नवंबर को समाप्त होने वाला था।

कौन है जाकिर नाइक?
बता दें कि महाराष्ट्र का रहने वाला नाइक वर्ष 2016 में विदेश यात्रा पर था, जब सरकार ने उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद से वह मलेशिया में रह रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर वर्ष 2017 में उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया था। एनआईए ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

भारत 17 नवंबर, 2016 से नाइक के खिलाफ कानूनी और कूटनीतिक कदम उठा रहा है। इसी दिन केंद्र सरकार ने उसके संगठन को गैरकानूनी संघ घोषित किया था। सरकार ने आरोप लगाया था कि संगठन विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा दे रहा है।

मई 2017 में भारत ने नाइक के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था। इसके लिए अगस्त और अक्तूबर में अतिरिक्त स्पष्टीकरण भी दिए गए थे। हालांकि, दिसंबर 2017 के अंत में हुए इंटरपोल के 102वें सत्र के दौरान आयोग ने इस अनुरोध को समय से पहले माना था, क्योंकि शुरुआती आवेदन के समय नाइक के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल नहीं किया गया था।

इसके बाद 24 नवंबर, 2017 को जारी एक नए अदालती वारंट के आधार पर भारतीय एजेंसियों ने 3 जनवरी, 2018 को इंटरपोल के समक्ष रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का नया अनुरोध प्रस्तुत किया। इस पर अब तक जवाब का इंतजार है।


भारत ने नाइक को मलेशिया से वापस लाने के लिए 19 जनवरी, 2018 को वहां के विदेश मंत्रालय को औपचारिक रूप से अस्थायी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण का अनुरोध भी भेजा था। यह कदम इस बात की पुष्टि होने के बाद उठाया गया था कि नाइक को मलेशिया में स्थायी निवास का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed