फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre appoints several joint secretaries in different departments news in hindi

Centre: केंद्र ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल, विभिन्न सरकारी विभागों में 29 संयुक्त सचिव की हुई नियुक्ति

Sat, 26 Oct 2024 12:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 26 Oct 2024 12:17 PM IST
सार

आईएएस अधिकारी चौहान सरिता सिंह और पी. बाला किरण को क्रमशः प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश कैडर के 1996 बैच की भावना सक्सेना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।

विज्ञापन
Centre appoints several joint secretaries in different departments news in hindi
कार्मिक मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न सरकारी विभागों में 29 संयुक्त सचिव नियुक्त किया। कार्मिक विभाग की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार, भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसईई), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस), भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस), भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (आईए एंड एएस) समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों को इस पद के लिए नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


इन अधिकारियों की हुई नियुक्ति
आईडीएएस अधिकारी प्रवीण कुमार राय और राकेश कुमार रेड्डी और आईआरएसईई अधिकारी राजेश गुप्ता को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 1999 बैच के आईएएंडएएस अधिकारी राज कुमार को पांच साल के कार्यकाल के लिए गृह मंत्रालय के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में निदेशक (वित्त) के तौर पर नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश कैडर में 2000 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक अग्रवाल भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (एनएएफईडी) के प्रबंध निदेशक होंगे। 
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी चौहान सरिता सिंह और पी. बाला किरण को क्रमशः प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश कैडर के 1996 बैच की भावना सक्सेना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। 1998 बैच के आईओएफएस अधिकारी अंजन कुमार मिश्र को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के अंतर्गत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसएस अधिकारी नीरज कुमार को पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 1995 बैच के आईआरएस अधिकारी केसंग यंगजॉम शेरपा को वाणिज्य कर विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रेमजीत लाल को भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के कार्यकारी निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है। बालामुरुगन डी कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव होंगे। वरिष्ठ नौकरशाह रजत अग्रवाल और वेद प्रकाश मिश्र को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव  नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed