{"_id":"5b6ff6c442c79255a07f6736","slug":"centre-altered-states-not-to-contact-direct-countries-like-china-iran-and-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने राज्यों को किया आगाह, कहा- चीन, ईरान और अफगानिस्तान जैसे देशों से ना करें सीधा संपर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने राज्यों को किया आगाह, कहा- चीन, ईरान और अफगानिस्तान जैसे देशों से ना करें सीधा संपर्क
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को आंतरिक सुरक्षा मुद्दों पर चीन, ईरान और अफगानिस्तान जैसे 'चिंता वाले कुछ देशों’ की एजेंसियों से सीधे तौर पर संपर्क रखने पर आगाह किया है और कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में इस तरह का कोई भी संवाद उसके मार्फत ही होना चाहिए।
विज्ञापन
सभी मुख्य सचिवों को हाल में भेजे गए पत्र के मुताबिक गृह मंत्रालय ने कहा है कि राज्य पुलिस बलों को मंत्रालय से पूर्व सलाह-मश्विरा के बगैर चिंता के विषय वाले देशों के संस्थानों या एजेंसियों के ऐसे आग्रहों पर विचार करने या उसे आगे बढ़ाने” के निर्देश नहीं दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया, गृह मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि चिंता के विषय वाले देशों के कुछ विदेशी संस्थान/ एजेंसियां परस्पर सहयोग, प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, विचारों के आदान-प्रदान आदि के लिए गृह मंत्रालय के माध्यम से निमंत्रण भेजने की बजाए सीधे राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों को निमंत्रण भेज रहे हैं।'
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि वह इस बात को मानता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून प्रवर्तन संबंधी सहयोग वांछित है लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के हित के लिहाज से विदेशी संस्थानों या एजेंसियों खासकर चिंता के विषय वाले देशों की संस्थाओं से संपर्क करते हुए सजग और जांचा-परखा रवैया अपनाने की जरूरत है।
मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रकृति जैसे फॉरेंसिक, विस्फोट, जांच, हथियारों एवं सुरक्षा उपकरणों की सरकारी खरीद से जुड़े अधिकारियों के प्रशिक्षण आदि के आधार पर सरकार ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से चिंता के विषयों वाले विभिन्न देशों की पहचान की है।