फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central teams deployed in over 50 districts, municipalities with high COVID-19 caseload

कोरोना से जंग : देश में 15 राज्यों के 50 से ज्यादा जिलों और निगमों में केंद्रीय दल तैनात

Tue, 09 Jun 2020 08:08 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Central teams deployed in over 50 districts, municipalities with high COVID-19 caseload
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI

कोरोनो वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार इससे जंग की तैयारी में हरसंभव कदम उठा रही है। इसी के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 50 जिलों में केंद्रीय टीम को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


ये जिले वो हैं, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ज्यादा देखे गए हैं। ये दल कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासनों की मदद करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि ये टीमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जांच में आ रहीं दिक्कतों, प्रति दस लाख लोगों के अनुपात में कम जांच, अधिक मामले सामने आने, बिस्तरों की संभावित कमी, बढ़ती मृत्यु दर जैसी कई चुनौतियों का सामना करने में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन


ये टीमें महाराष्ट्र के सात, तमिलनाडु के सात, असम के छह, मध्य प्रदेश के पांच, उत्तर प्रदेश के पांच, ओडिशा के पांच, राजस्थान के पांच, हरियाणा के चार, कर्नाटक के चार, बिहार के चार, तेलंगाना के चार, गुजरात के तीन, उत्तराखंड के तीन, पश्चिम बंगाल के तीन और दिल्ली के तीन, जिलों और नगर पालिकाओं में तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य कोविड-19 रोकथाम और उससे निपटने के लिए राज्य सरकारों की मदद करना है। मंत्रालय ने कहा कि प्रत्येक तीन सदस्यीय दल में दो स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वरिष्ठ संयुक्त सचिव स्तर का एक नोडल अधिकारी है। भारत में मंगलवार को लगातार सातवें दिन कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,66,598 हो गई है। मंगलवार को संक्रमण के 9,987 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 266 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 7,466 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed