फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central seeks report on violence from bangal government

प.बंगाल: राज्यपाल के आसनसोल दौरे पर ममता सरकार की ना, कई जगह इंटरनेट बंद

Thu, 29 Mar 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
central seeks report on violence from bangal government

रामनवमी के जुलूसों के दौरान पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के कई इलाकों में अभी भी हालात का काबू नहीं पाया जा सका है।  आसनसोल, रानीगंज, बर्धमान समेत कई जगहों हिंसा की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। वहीं आसनसोल में इंटरनेट सर्विस पर बंद कर दिया गया है। साथ ही 60 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


वहीं अब ममता सरकार और राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, राज्यपाल के आसनसोल जाने के इरादे पर राज्य सरकार ने यह कह कर रोक लगा दी कि क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए उन्हें दौरे की सलाह नहीं दी जा सकती। रामनवमी के मौके पर राज्य के विभिन्न इलाकों में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि हर व्यक्ति को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करना चाहिए। राज्यपाल ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं हिंसा या दंगा नहीं होना चाहिए। लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पुरुलिया, आसनसोल, रानीगंज व कांकिनाड़ा में भड़की हिंसा के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई पुलिस वाले भी घायल हुए हैं।  साथ ही केंद्र ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इस बीच आसनसोल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) के जवानों को भी तैनात किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed