{"_id":"5f3012678ebc3e3cc77e4046","slug":"central-reserve-police-force-officials-will-get-promotion-through-different-departmental-courses-on-training-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय सुरक्षा बलों में खुली पदोन्नति की राह, प्रशिक्षण केंद्रों पर शुरू होंगे विभागीय कोर्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय सुरक्षा बलों में खुली पदोन्नति की राह, प्रशिक्षण केंद्रों पर शुरू होंगे विभागीय कोर्स
Sun, 09 Aug 2020 08:42 PM IST
Rajeev Rai
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 09 Aug 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 के चलते केंद्रीय सुरक्षा बलों में 23 मार्च के बाद सभी तरह की ट्रेनिंग और प्रमोशन कोर्स पर रोक लगा दी गई थी। इस वजह से अनेक अधिकारियों और कर्मियों की तय समय पर होने वाली प्रमोशन में देरी हो गई। अब सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में ये कोर्स शुरू कराए जा रहे हैं। सीआरपीएफ ने यह शुरुआत कर दी है। अब इस बल के करीब 12 हजार कर्मी अपना प्रमोशन कोर्स करेंगे। यह कोर्स निकटवर्ती ट्रेनिंग सेंटर, ग्रुप सेंटर या टेक्टिकल ट्रेनिंग हब पर आयोजित होगा। इसके लिए कर्मियों को दूर स्थित बड़े ट्रेनिंग सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने इस कोर्स के लिए सभी जोन को सूचित कर दिया है। जोन के अधिकारी अपने इलाके में 'टेक्टिकल ट्रेनिंग हब' तैयार करेंगे। प्रमोशन कोर्स करने वालों में 6280 हवलदार, 3412 एसआई, 2210 इंस्पेक्टर और 140 सहायक कमांडेंट शामिल हैं। हवलदारों के लिए आठ सप्ताह की ट्रेनिंग अवधि रखी गई है। इनका प्रशिक्षण 24 अगस्त से 19 अक्तूबर तक आयोजित होगा। एसआई की ट्रेनिंग अवधि दो नंवबर से 30 दिसंबर तक तय की गई है। इंस्पेक्टर का कोर्स 10 सप्ताह का होगा। इनकी ट्रेनिंग 18 जनवरी 2021 से शुरु होकर 27 मार्च तक चलेगी। सहायक कमांडेंट की प्रशिक्षण अवधि 11 सप्ताह की रहेगी। यह कोर्स 24 अगस्त 2020 से लेकर 10 नवंबर 2020 तक जारी रहेगा। इसी तर्ज पर दूसरे केंद्रीय बलों में भी प्रमोशनल कोर्स शुरु हो रहे हैं।
विज्ञापन