{"_id":"5fda09696b1ca7498f3f3f76","slug":"central-railways-to-start-10-ac-local-services-between-csmt-and-kalyan-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः सीएसएमटी और कल्याण के बीच 10 एसी लोकल सेवाओं का परिचालन कल से शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः सीएसएमटी और कल्याण के बीच 10 एसी लोकल सेवाओं का परिचालन कल से शुरू
Wed, 16 Dec 2020 06:49 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 16 Dec 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
एसी ट्रेन
- फोटो : पीटीआई
मध्य रेलवे गुरुवार से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसएमटी)-कल्याण खंड पर 10 वातानुकूलित (एसी) लोकल ट्रेन सेवाओं का परिचालन शुरू करने जा रहा है। बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब मध्य रेलवे मुख्य लाइन पर वातानुकूलित लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस प्रसार को रोकने लिए मार्च में लॉकडाउन की घोषणा से पहले मध्य रेलवे ठाणे-वसी/पनवेल हार्बर लाइनों पर एसी लोकल ट्रेनों का परिचालन कर रही थी। मौजूदा समय में लोकल ट्रेनों में अनिवार्य एवं आपात सेवा के कर्मचारी और सरकार से अधिकृत यात्री ही यात्रा कर सकते हैं। इसका परिचालन भी जून में बहाल हुआ था।
विज्ञापन
मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में बुधवार को जानकारी दी कि 10 एसी लोकल सेवाओं में दो का परिचालन सीएसएमटी (मुंबई) और कल्याण (पड़ोसी ठाणे) के बीच, चार का परिचालन सीएसएमटी और डोम्बिवली (ठाणे) और चार का परिचालन सीएसएमटी और कुर्ला के बीच होगा।
विज्ञापन
मुख्य लाइन पर पहली एसी ट्रेन सेवा सुबह पांच बजकर 42 मिनट पर कुर्ला से सीएसएमटी के लिए रवाना होगी जबकि अंतिम ट्रेन सीएसएमटी से कुर्ला के लिए रात 11 बजकर 25 मिनट पर चलेगी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि रेलवे मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार की ओर से मंजूरी प्राप्त यात्री ही यात्रा कर सकेंगे।