{"_id":"60207c358ebc3ed64c455f80","slug":"central-narcotics-bureau-says-more-than-5900-kg-of-drugs-recovered-in-last-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने में 5900 किलो से ज्यादा नशीली दवाएं की गई बरामद : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छह महीने में 5900 किलो से ज्यादा नशीली दवाएं की गई बरामद : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो
Mon, 08 Feb 2021 05:18 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली/नागपुर
एजेंसी, नई दिल्ली/नागपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 08 Feb 2021 05:18 AM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने रविवार को कहा कि पिछले छह महीने के दौरान विभिन्न जगह 5900 किलोग्राम से ज्यादा नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। विभिन्न प्रकार के इन नशील पदार्थों को अलग-अलग अभियान के दौरान जब्त किया गया। उधर, रविवार को भी नागपुर से दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवा की बड़ी खेप बरामद की गई।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली सीबीएन का मुख्यालय मध्य प्रदेश के ग्वालियर में है। सीबीएन के अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और राज्य पुलिस सेवाओं के नारकोटिक्स विभाग भी नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के जाल को तोड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन
सीबीएन के मुताबिक, छह महीने के दौरान उसके अधिकारियों ने विभिन्न राज्यों में छापे मारकर 5942 किलोग्राम पोश्त, 16.4 किलोग्राम अफ्रीम, 1.5 किलोग्राम हेरोइन और करीब 2 किलोग्राम अल्प्राजोलाम टेबलेट जब्त की हैं। इस दौरान 25 ड्रग तस्कर गिरफ्तार भी किए गए। जब्त किए गए माल की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
उधर, महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को अपराध शाखा की एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.67 लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित मैफेड्रोन दवा और एक देशी पिस्टल बरामद की गई। एक अन्य तस्कर मौके से भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान साहिल शेख महमूद (21) और निखिल सावदिया (21) के तौर पर की गई है। दोनों के कब्जे से दो स्कूटर भी बरामद हुए हैं।