फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central minister kiren rijiju supporting general Bipin Rawat

जनरल के पक्ष में आए केंद्रीय मंत्री, कहा- न निकालें गलत मतलब

Thu, 16 Feb 2017 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
Central minister kiren rijiju supporting general Bipin Rawat

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के सेना प्रमुख बिपिन रावत के बयान का बृहस्पतिवार को समर्थन किया।

विज्ञापन


रिजीजू ने दिल्ली में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘पत्थरबाजों और राष्ट्रीय हित के खिलाफ जो भी काम करेगा, उसके  खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।’ 
विज्ञापन


रिजीजू की यह टिप्पणी जनरल रावत के बयान की पृष्ठभूमि में आई है। रावत ने कहा था कि कश्मीर घाटी में स्थानीय लोगों के शत्रुतापूर्ण आचरण के कारण लोग अधिक हताहत होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजीजू बोले- जनरल ने राष्ट्रीय हित में ही की थी बात

Central minister kiren rijiju supporting general Bipin Rawat



उन्होंने कहा था कि सुरक्षा बलों की आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान हमला करने वालों के साथ ‘राष्ट्र विरोधी’ के तौर पर बर्ताव होगा और उनके खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ होगी।

रिजीजू ने कहा है कि सेना प्रमुख ने जो कुछ भी कहा है वह राष्ट्रीय हित में कहा है। इसका गलत अर्थ लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। सेना प्रमुख के बयान में कुछ गलत नहीं है। जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा हालात के बारे में गृह राज्यमंत्री ने कहा कि नियमित कानून-व्यवस्था के मामलों पर वह टिप्पणी नहीं करेंगे। 

कश्मीर घाटी में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में एक मेजर समेत सेना के चार जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद जनरल रावत का यह बयान सामने आया था। 

बहरहाल, मंगलवार को हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी भी मारे गए थे। विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस ने पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी वाले सेना प्रमुख के बयान को दुखद बताया है और कहा है कि सरकार को घाटी के भटके हुए युवकों को राजनीति में घसीटने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed