फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Home Ministry meeting on three important issues related to Assam, Amit Shah and Sonowal join

असम से जुड़े तीन अहम मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्रालय की बैठक, शाह व सोनोवाल हुए शामिल

Mon, 21 Sep 2020 04:06 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Sep 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
Central Home Ministry meeting on three important issues related to Assam, Amit Shah and Sonowal join
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने रविवार को असम से संबंधित तीन अहम मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें एनआरसी, छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग और असम समझौते की महत्वपूर्ण उपधारा के कार्यान्वयन के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी तथा असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि बैठक में असम केंद्रित एनआरसी, छह जातीय समुदायों कोच-राजबोंगशी, ताइ-अहोम, मताक, मरोन, चुटिया तथा चाय बागानों से संबंधित जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने और असम समझौते की छठी उपधारा को लागू करने को लेकर समिति की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। राज्य में अंतिम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का 31 अगस्त 2019 को जारी किया गया था। इसमें 3.30 करोड़ आवेदनकर्ताओं में से 3.11 करोड़ के नाम शामिल किए गए थे जबकि 19.06 करोड़ के नाम नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed