फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Home minister Amit Shah to chair BJP meetings in Telangana

Telangana: भाजपा संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमित शाह, आने वाले दिनों में ओडिशा भी जाएंगे

Wed, 27 Dec 2023 05:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Dec 2023 05:16 PM IST
सार

भाजपा नेताओं ने कहा कि अमित शाह हैदराबाद में राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी की कोर ग्रुप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे तेलंगाना में मंडल अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Central Home minister Amit Shah to chair BJP meetings in Telangana
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुरुवार को तेलंगाना में भाजपा संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पार्टी को आगे बढ़ाने का नेतृत्व करेंगे। 
विज्ञापन


कल तेलंगाना जाएंगे अमित शाह 
भाजपा नेताओं ने कहा कि अमित शाह हैदराबाद में राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी की कोर ग्रुप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे तेलंगाना में मंडल अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे। गृह मंत्री मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे, जहां उन्होंने संगठनात्मक बैठके की थी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल की 42 सीटों में 35 में जीत हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 18 सीटें जीती थी।
विज्ञापन


2019 के चुनाव में तेलंगाना के 17 सीटों में भाजपा ने चार सीटें जीती थी। राज्य में एक मजबूत ताकत के साथ उभरने की कोशिश कर रहे भाजपा को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में झटका दे दिया था। दरअसल, तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति को सत्ता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में अमित शाह ओडिशा का भी दौरा करेंगे, जहां बीजू जनता दल लंबे समय से ही सत्ता में रही है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आठ सीटें जीतकर बीजू जनता दल को कड़ी चुनौती दी थी। बीजद केवल 12 सीट ही जीत पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed