फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central health secretary preeti sudan says, Corona sample information will reach the center through mobile app

मोबाइल एप से केंद्र तक पहुंचेंगी कोरोना सैंपल की जानकारी

Thu, 30 Apr 2020 02:09 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 30 Apr 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Central health secretary preeti sudan says, Corona sample information will reach the center through mobile app

राज्यों से कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की जानकारी मिलने में वक्त लगने के कारण केंद्र सरकार ने अब इसके लिए मोबाइल एप के इस्तेमाल का फैसला लिया है। सभी जांच केंद्रों से अब मोबाइल एप के जरिए कोरोना सैंपल की आरटी-पीसीआर जांच के परिणाम की जानकारी सीधे केंद्र सरकार को दी जाएगी। फिलहाल राज्य सरकार के जरिए 12 या 24 घंटे बाद केंद्र सरकार तक यह जानकारी पहुंच रही है।

विज्ञापन


राज्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने बुधवार को इस एप के जरिए ही रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। एप के जरिए सैंपल की जानकारी मिलने के दो बड़े फायदे भी हैं। कम समय लगने के अलावा सही व सटीक जानकारी मंत्रालय तक पहुंच सकेगी। कई बार ज्यादा सैंपल होने के चलते उनकी जानकारी में दोहराव या अधूरे फार्म भेज दिए जाने जैसी दिक्कतें हो रही थीं, जो अब नहीं होंगी।
विज्ञापन


जांच केंद्र पर सैंपल पहुंचते ही एप में सैंपल कलेक्शन, जांच और रिपोर्ट का समय व दिन सभी तरह की जानकारी देनी होगी। हर केंद्र को एक अलग यूजर आईडी व पासवर्ड दिया गया है ताकि सैंपल से जुड़ा डाटा सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल देश में कोरोना वायरस की जांच अब तेजी से बढ़ रही है। सरकार की योजना है कि अगले सप्ताह से हर दिन एक लाख लोगों की जांच तक का लक्ष्य हासिल किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि कम समय में पर्याप्त जानकारी राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंच सके। इसी कारण यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed