फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central health ministry about one third of total number of patients in covid-19

Covid-19: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, इलाजरत मरीज अब कुल संख्या के करीब एक तिहाई 

Thu, 16 Jul 2020 08:08 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Jul 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Central health ministry about one third of total number of patients in covid-19
लव अग्रवाल (स्वास्थ्य मंत्रालय) - फोटो : एएनआई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोविड-19 के 3,31,146 इलाजरत मरीज हैं, जो देश में गुरुवार तक के कुल मामलों का करीब एक तिहाई है। साथ ही, मंत्रालय ने इलाजरत मरीजों में क्रमिक रूप से कमी आने का श्रेय लक्षित उपायों को दिया है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक नए मामले गुरुवार को सामने आये और यह संख्या 32,695 है। मंत्रालय ने कहा कि मध्य जून में इस रोग से उबरने की दर बढ़ कर 50 प्रतिशत हो गई थी, इसके बाद इसमें क्रमिक रूप से वृद्धि हुई और इलाजरत मामलों की संख्या में कमी आई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'कोविड-19 के कुल मामलों में, 63.25 प्रतिशत मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इलाजरत मामलों में क्रमिक रूप से कमी आई है, मध्य जून में यह आंकड़ा करीब 45 प्रतिशत था, जो अब घट कर करीब 34.18 रह गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 20,783 मरीज पिछले 24 घंटे में इस रोग से उबरे हैं, जो किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही, इस से उबर (संक्रमण मुक्त हो) चुके लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 6,12,814 हो गई है। सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या इलाजरत मामलों से 2,81,668 अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि घर-घर जा कर सर्वेक्षण करना, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों का समय पर पता लगाना, बड़े पैमाने पर जांच करना, समय पर रोग का पता लगाना और कारगर क्लीनिकल प्रबंधन जैसे उपायों से कोविड-19 से उबरने की संभावना बढ़ी है। 

देश में 1,381 विशेष कोविड अस्पताल, 3,100 विशेष कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र और कुल 46,666 आईसीयू बिस्तरों के साथ 10,367 कोविड देखभाल केंद्र, अस्पतालों के बुनियादी ढांचे में शामिल हैं।मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'केंद्र सरकार और राज्यों के बीच सहयोगपूर्ण रणनीति ने भी कोविड-19 के मामले देश के कुछ ही हिस्से तक सीमित रखने को सुनिश्चित किया है।'


बयान में कहा गया है कि सिर्फ दो राज्यों, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में देश में कुल इलाजरत मामलों का 48.15 प्रतिशत है। वहीं, 10 राज्यों में कुल मामलों का 84.62 प्रतिशत है। बयान में कहा गया है कि केंद्र इन राज्यों को संक्रमण का प्रसार रोकने और कारगर क्लीनिकल प्रबंधन में सहयोग जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed