फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Govt will build the memorial of former President Pranab Mukherjee, Sharmishtha Mukherjee met PM Modi

Pranab Mukherjee: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्मारक बनाएगी सरकार, पीएम मोदी से मिलीं शर्मिष्ठा मुखर्जी

Tue, 07 Jan 2025 06:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 06:16 PM IST
सार

Pranab Mukherjee: केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की याद में स्मारक बनाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, ये स्मारक 'राष्ट्रीय स्मृति' परिसर के अंदर बनाया जाएगा। जिसके लिए केंद्र सरकार ने एक जगह का चुनाव करने की मंजूरी भी दे दी है। वहीं सरकार के इस फैसले पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी खुशी जताई है और पीएम मोदी से मुलाकात कर आभार भी जताया है।

विज्ञापन
Central Govt will build the memorial of former President Pranab Mukherjee, Sharmishtha Mukherjee met PM Modi
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की समाधि बनाएगी केंद्र सरकार - फोटो : X / @INCIndia

विस्तार

केंद्र सरकार ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी का स्मारक बनाने का फैसला किया है। पूर्व राष्ट्रपति का स्मारक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 'राष्ट्रीय स्मृति' परिसर (राजघाट परिसर का एक हिस्सा) के भीतर एक स्थल को चिन्हित करने को मंजूरी भी दे दी है।
विज्ञापन


बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें कि, इसकी जानकारी लेखक और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बाबा के लिए एक स्मारक बनाने के उनके सरकार के फैसले के लिए दिल से आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। यह और भी अधिक सराहनीय है, क्योंकि हमने इसके लिए नहीं कहा था। प्रधानमंत्री के इस अप्रत्याशित लेकिन सचमुच दयालु भाव से मैं बहुत प्रभावित हूं।'
विज्ञापन

'राजकीय सम्मान के लिए मांग नहीं करनी चाहिए'
अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा- बाबा कहते थे कि राजकीय सम्मान के लिए मांग नहीं करनी चाहिए, बल्कि उसे पेश करना चाहिए। मैं बहुत आभारी हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा की याद में ऐसा किया। इससे बाबा पर कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे अब कहां हैं- सिर्फ तारीफ या आलोचना से परे। लेकिन उनकी बेटी के लिए, मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

भारत के 13वें राष्ट्रपति का सम्मान
भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसंबर 1935 में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुआ था। वे भारत के 13वें राष्ट्रपति पद पर साल 2012 से 2017 तक थे। प्रणब मुखर्जी पश्चिम बंगाल से राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाले पहले शख्स थे। 31 अगस्त, 2020 को 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed