{"_id":"63d460a2cba8807128437185","slug":"central-govt-notifies-three-grievances-appellate-committees-to-look-into-complaints-against-social-media-firms-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Social Media: सोशल मीडिया कंपनियों के शिकायतों का निपटारा करने के लिए केंद्र ने तीन समितियों को अधिसूचित किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Social Media: सोशल मीडिया कंपनियों के शिकायतों का निपटारा करने के लिए केंद्र ने तीन समितियों को अधिसूचित किया
Sat, 28 Jan 2023 05:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:09 AM IST
सार
गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पहली समिति का चेयरमैन बनाया गया है। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आशुतोष शुक्ल और पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंध निदेशक व मुख्य सूचना अधिकारी सुनील सोनी को पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को तीन शिकायत अपील समितियों (जीएसी) को अधिसूचित किया, जो सोशल मीडिया और अन्य इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म के खिलाफ उपयोगकर्ताओं की शिकायतों का निपटारा करेंगीं। अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक समिति में एक चेयरमैन और विभिन्न सरकारी संस्थाओं और उद्योग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों से दो पूर्णकालिक सदस्य होंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से इनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पहली समिति का चेयरमैन बनाया गया है। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आशुतोष शुक्ल और पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंध निदेशक व मुख्य सूचना अधिकारी सुनील सोनी को पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सूचना व प्रसारण मंत्रालय में नीति व प्रशासन विभाग के प्रभारी संयुक्त सचिव दूसरी समिति के चेयरमैन होंगे। नौोना के सेवानिवृत्त कोमोडोर सुनील कुमार गुप्ता और एल एंड टी इन्फोटेक के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट (परामर्श) कविंद्र शर्मा पूर्णकालिक सदस्य होंगे।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक कविता भाटिया तीसरी समिति की चेयरपरसन होंगी। वहीं, भारतीय रेलवे के पूर्व यातायात सेवा अधिकारी संजय गोयल और आईडीबीआई इंटेक के पूर्व प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णगिरी रागोथमाराव पूर्णकालिक सदस्य होंगे।