{"_id":"66e23018d1949ba3590bea63","slug":"central-govt-brought-under-control-prices-of-62-formulations-of-medicines-used-in-various-diseases-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"NPPA: 62 फॉर्मूलेशन से बनने वाली मेडिसिन मूल्य नियंत्रण के दायरे में; बीपी-मधुमेह की दवाएं होंगी सस्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NPPA: 62 फॉर्मूलेशन से बनने वाली मेडिसिन मूल्य नियंत्रण के दायरे में; बीपी-मधुमेह की दवाएं होंगी सस्ती
Thu, 12 Sep 2024 05:34 AM IST
शिव शुक्ला
परीक्षित निर्भय
परीक्षित निर्भय
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:34 AM IST
सार
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि 126वीं बैठक में इन दवाओं और फॉर्मूलेशन के साथ ही घुटना प्रत्यारोपण से जुड़े इम्प्लांट को मूल्य नियंत्रण के दायरे में लाने का फैसला किया गया। अधिकतम 50 पैसे तय किया है।
विज्ञापन
ब्लड प्रेशर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने उच्च रक्तचाप (बीपी) व मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के 62 फॉर्मूलेशन के मूल्य को नियंत्रण के दायरे में लिया है। सरकार ने सितंबर 2025 तक घुटना प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाले सभी इम्प्लांट की कीमतों को नियंत्रण में रखा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि 126वीं बैठक में इन दवाओं और फॉर्मूलेशन के साथ ही घुटना प्रत्यारोपण से जुड़े इम्प्लांट को मूल्य नियंत्रण के दायरे में लाने का फैसला किया गया। एनपीपीए ने बताया कि इन 62 फॉर्मूलेशन में से एक आइबूप्रोफेन व पेरासिटामोल है जिसकी एक एमएल यूनिट का खुदरा मूल्य अधिकतम 50 पैसे तय किया है। रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने व रक्तचाप को नियंत्रित करने वाले फॉर्मूलेशन हाइड्रोक्लोरोथियाजिडस, टेल्मिसर्टन और एम्लोडिपिन से बनने वाली दवाएं बाजार में करीब 72 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं, लेकिन इसका खुदरा मूल्य 10.23 रुपये तय किया गया है। सिरदर्द, चक्कर आना, हाथ-पैर ठंडे, हृदय गति धीमी होना, हाथ-पैर का सुन्न होना, रक्तचाप में कमी, कमजोरी में इस्तेमाल होने वाले बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट और टेल्मिसर्टन के फॉर्मूलेशन का खुदरा मूल्य 11.21 रुपये तय किया गया है। बाजार में फिलहाल यह करीब 130 से 150 रुपये तक में उपलब्ध है।
विज्ञापन
घुटना इम्प्लांट में पटेला से लेकर टिबियल ट्रे तक होंगे सस्ते
एनपीपीए के मुताबिक, घुटना प्रत्यारोपण के पटेला से लेकर टिबियल ट्रे तक 15 तरह के इम्प्लांट को मूल्य नियंत्रण के दायरे में लाया है, जिनका खुदरा मूल्य पांच से 12 हजार रुपये तक तय किया है। टिबियल ट्रे प्रत्यारोपण के ऊपरी हिस्से को सहारा देने के लिए लगाया जाता है। पटेला यानी घुटने की टोपी एक प्लास्टिक बटन के साथ लगाई जाती है। अनुमान के मुताबिक, देश में हर साल करीब 18 से 20 हजार घुटना प्रत्यारोपण हो रहे हैं।
विज्ञापन
मलेरिया की दवा होगी महंगी
एनपीपीए ने थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर मलेरिया रोधी दवा क्लोरोक्वीन की कीमत तय की है जिसके चलते प्रति गोली मूल्य में मामूली बढ़त होगी।