फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government tells Rajya Sabha that assets worth rupees 19111 crore of Vijay Mallya Nirav Modi and Mehul Choksi attached

राज्यसभा: माल्या, मोदी और चोकसी की 19111 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियां जब्त की गईं, केंद्र ने दी जानकारी

Tue, 22 Mar 2022 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 22 Mar 2022 09:20 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि बैंकों का कर्ज चुकाए बिना विदेश भाग जाने वाले कारोबारियों विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की कितनी कीमत की संपत्तियां अब तक जब्त की गई हैं।

विज्ञापन
Central Government tells Rajya Sabha that assets worth rupees 19111 crore of Vijay Mallya Nirav Modi and Mehul Choksi attached
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

भगोड़े आर्थिक अपराधियों विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की इस साल 15 मार्च तक 19,111.20 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियां जब्त की गई हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में दी।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा नेता बृजलाल की ओर से पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह बात कही। चौधरी से पूछा गया था कि क्या सरकार ने उन लोगों की संपत्तियों को जब्त करके बैंकों को पैसे लौटाने के लिए कोई कार्रवाई की है जो बैंकों को कर्ज चुकाए बिना देश छोड़कर भाग गए हैं। 
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने अपनी कंपनियों के माध्यम से सरकारी बैंकों से बेईमानी से निधियां निकालकर धोखाधड़ी की है। इसकी वजह से सरकारी क्षेत्र के बैंकों को कुल 22585.83 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 मार्च 2022 के अनुसार इनमें से 19111.20 मूल्य की संपत्तियां पीएमएलए के प्रावधानों के तहत जब्त की गई हैं। इनमें से 15,113.91 करोड़ रुपये की संपत्तियां सरकारी क्षेत्र के बैंकों को वापस कर दी गई हैं।

पंकज चौधरी ने बताया कि 335.06 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त कर भारत सरकार को सौंप दी गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 15 मार्च 2022 के अनुसार इन मामलों में धोखाधड़ी से निकाली गई कुल निधि में से 84.61 फीसदी जब्त कर ली गई है और बैंकों को हुई कुल हानि का 66.91 फीसदी वापस दिया जा चुका है।


केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा को बताया कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में बैंकों के संघ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उन्हें सौंपी गई संपत्तियों को बेचकर 7975.27 करोड़ रुपये वसूल कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed