फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government should declare financial emergency says Congress over RBI report

आरबीआई की रिपोर्ट पर कांग्रेस की मांग, वित्तीय आपातकाल घोषित करे सरकार

Fri, 30 Aug 2019 07:16 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 30 Aug 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Central Government should declare financial emergency says Congress over RBI report
सांकेतिक तस्वीर

पिछले वित्त वर्ष में बैंक जालसाजी के मामले बढ़ने से जुड़ी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रिपोर्ट और अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था की स्थिति पर श्वेत पत्र लाए और वित्तीय आपातकाल घोषित करे।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता गौरव बल्लभ और जयवीर शेरगिल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली को नष्ट कर रही है। शेरगिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस मांग करती है कि देश में वित्तीय आपातकाल घोषित किया जाए।’ उन्होंने यह मांग फिर दोहराई कि केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था की स्थिति पर श्वेत पत्र लाए।
विज्ञापन


बैंक धोखाधड़ी से जुड़ी रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या यह करदाताओं को लूटने का परोक्षा रास्ता है? दरअसल, आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले साल बैंकों द्वारा सूचित धोखाधड़ी के मामलों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि धोखाधड़ी की राशि 73.8 प्रतिशत बढ़कर 71,542.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र ने 71,542.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 6,801 मामलों की रिपोर्ट की। इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 5,916 मामलों का था और इसमें धोखाधड़ी की राशि 41,167.04 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed