फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government says tej bahadur gave pakistan an opportunity to spoil the image of the country

तेज बहादुर ने पाकिस्तान को देश की छवि खराब करने का मौका दिया: केंद्र

Tue, 21 Aug 2018 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Aug 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
Central government says tej bahadur gave pakistan an opportunity to spoil the image of the country

बीएसएफ जवान की फेसबुक पर सेना द्वारा सीमा पर तैनात जवानों को घटिया खाना परोसे जाने की वीडियो वायरल होने के मामले में तेज बहादुर की याचिका पर केंद्र ने जवाब सौंपा। केंद्र ने कहा कि तेज बहादुर ने जो किया उससे दुश्मन मुल्कों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने का मौका मिल गया।

विज्ञापन


एनआईए की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि तेज बहादुर की फेसबुक पर कई पाकिस्तानी दोस्त थे। उसकी तैनाती एलओसी पर थी और ऐसे में सेना के जवान का संवेदनशील इलाके में ड्यूटी के दौरान दुश्मन देश के एफबी मित्रों के संपर्क में रहना बेहद गंभीर विषय है। तेज बहादुर को 14 साल की सजा दी जा सकती थी। हालांकि इससे बहुत कम सजा बर्खास्तगी के रूप में दी गई है। केंद्र ने कहा कि दुश्मन राष्ट्र मौका ढूंढते हैं कि कैसे किसी राष्ट्र की छवि धूमिल की जाए और वह मौका तेज बहादुर ने उन्हें दे दिया। 
विज्ञापन


तेज बहादुर ने एडवोकेट एसपी यादव के जरिये हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया है कि उसने बीएसएफ से वीआरएस के तहत स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति दिए जाने की मांग की थी। पहले उसे इसकी इजाजत दे दी लेकिन बाद में उसकी वीआरएस के आदेश को रद्द कर उसे सेवा से बिना कोई पूर्व नोटिस दिए ही बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने अक्तूबर 2015 में उन्हें घटिया खाना दिए जाने की सैनिक सम्मेलन जिसे दरबार भी कहा जाता है, में इसकी शिकायत की थी। अक्तूबर 2016 में याचिकाकर्ता ने उसे वीआरएस दिए जाने की अर्जी संबंधित अथॉरिटी को भेज दी थी। दिसंबर 2016 उसका एफडीएल एडम बेस खेत में तबादला कर दिया गया था। यहां जवानों को बेहद घटिया खाना मिलता था। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो याचिकाकर्ता और उसके साथियों ने तय किया कि इस घटिया खाने की वीडियो बना सैनिक सम्मेलन में उच्च अधिकारियों को इसे दिखा उन्हें हालत की जानकारी देंगे।

तेज बहादुर ने बताया कि गत वर्ष 8 जनवरी को यह वीडियो बनाया गया, लेकिन उसे पता ही नहीं चला कि कब उसके साथियों ने यह वीडियो उसके फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। जो कुछ ही देर में देश भर में वायरल हो गया। 23 फरवरी को उसके खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई और 19 अप्रैल को उसकी बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए गए।

इस फैसले को याचिकाकर्ता ने डीजीपी के समक्ष चुनौती भी दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया। याचिका पर जारी नोटिस के जवाब में कोर्ट को केंद्र ने बताया कि सेना का कोई जवान कभी भूखे पेट नहीं सोता है। न तो याची ने सैनिक सम्मेलन में यह मुद्दा उठाया और न ही किसी सीनियर अधिकारी को शिकायत दी। साथ ही जांच के दौरान याची ने माना था कि उसने यह वीडियो अपलोड़ की है। केंद्र के इस जवाब पर याची ने उनका पक्ष रखने के लिए समय मांगा। हाईकोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए सुनवाई 27 फरवरी तक स्थगित कर दी।


पाक- कनाडा समेत कई देशों के लोग थे जवान के फ्रेंड

गत वर्ष बीएसएफ जवान की फेसबुक पर पाकिस्तानी सहित सऊदी अरब, कनाडा, अमरीका, बांग्लादेश, रूस सहित कई देशों के लोग उसके फ्रेंड थे। यह जानकारी एनआईए ने जुटाई है। बताया गया है कि तेज बहादुर के फेसबुक पर 2941 दोस्त थे, जिनमें 18 लोग ऐसे हैं जो या तो पाकिस्तान में रहते हैं या मूल रूप से पाकिस्तान से हैं। हालांकि इनके बीच कनेक्शन होने की बात एनआईए ने नहीं पाई है लेकिन इसको खतरे का विषय बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed