फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government said state should not let every dose of corona vaccine go to waste

टीकाकरण : केंद्र सरकार ने कहा- कोरोना टीके की हर खुराक कीमती, बर्बाद न होने दें राज्य

Fri, 04 Mar 2022 03:43 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Mar 2022 03:43 AM IST
सार

। केंद्र ने सभी राज्यों से यह भी कहा है कि वे निजी टीकाकरण केंद्रों के साथ मिलकर कोविड-19 रोधी वैक्सीन की उपलब्धता की नियमित समीक्षा करें।

विज्ञापन
central government said state should not let every dose of corona vaccine go to waste
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना टीके की हर खुराक कीमती है, इसे किसी भी तरह बर्बाद नहीं होने दें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकों की बर्बादी बिलकुल नहीं होने देने के संबंध में बृहस्पतिवार को राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इसके लिए टीकाकरण की रोजाना समीक्षा को जरूरी बताया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने साथ ही कहा, निजी टीकाकरण केंद्रों पर काफी खुराक एक्सपायर होने वाली हैं। राज्य सरकार चाहें तो इन केंद्रों से सरकारी केंद्रों पर मौजूद वैक्सीन को बदल सकते हैं। ताकि सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर इनका इस्तेमाल समय पर कर लिया जाए।
विज्ञापन


मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव विकास शील ने हाल ही में राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को निजी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों पर एक्सपायर होने वाली खुराकों के संबंध में पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र को निर्देश जारी किए गए थे। केंद्र ने सभी राज्यों से यह भी कहा है कि वे निजी टीकाकरण केंद्रों के साथ मिलकर कोविड-19 रोधी वैक्सीन की उपलब्धता की नियमित समीक्षा करें।


शील ने राज्यों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि सरकारी अथवा निजी टीकाकरण केंद्रों में एक भी शीशी बर्बाद न हो। कोविड-19 रोधी वैक्सीन के आदान-प्रदान का प्रावधान को-विन पोर्टल पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed