{"_id":"570536424f1c1b4e55c8120d","slug":"central-government-release-first-installment-of-orop","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रैंक, वन पेंशन की पहली किस्त जारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वन रैंक, वन पेंशन की पहली किस्त जारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Apr 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना द्वारा दिए जाने वाले लाभ को 1 जुलाई 2014 से लागू करने को बुधवार को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस मद में बकाया राशि का भुगतान 4 छमाही किस्तों में करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल ने यह भी फैसला किया कि इस योजना के तहत दिए जाने वाले पेंशन को हर पांच साल में दोबारा तय किया जाएगा। बैठक के बाद संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस योजना के लागू करने से बकाया राशि के भुगतान के मद में 10925.11 करोड़ रुपये और हर साल करीब 7488 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
इस साल 31 मार्च तक करीब 16 लाख पेंशनधारियों को इस योजना की पहली किस्त के तहत 2861 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।