फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central Government rejects US report criticising India on religious freedom

US Report: धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज, कहा- ऐसी खबरें गलत सूचना पर आधारित

Wed, 17 May 2023 05:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 17 May 2023 05:17 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अफसोस की बात है कि इस तरह की रिपोर्ट्स अब भी गलत सूचना और गलत समझ पर आधारित हैं। 

विज्ञापन
central Government rejects US report criticising India on religious freedom
अरिंदम बागची - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक रिपोर्ट जारी कर भारत में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर कुछ आरोप लगाए थे, अब इन आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है और रिपोर्ट को प्रेरित और पक्षपातपूर्ण बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ऐसी खबरें गलत सूचना और त्रुटिपूर्ण समझ पर आधारित होती हैं।

विज्ञापन


अरिंदम बागची ने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी विदेश विभाग की 2022 की रिपोर्ट जारी होने के बारे में जानकारी है। अफसोस की बात है कि इस तरह की रिपोर्ट्स अब भी गलत सूचना और गलत समझ पर आधारित हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने मीडिया के साथ रिपोर्ट को लेकर एक बातचीत में भारत को लेकर कहा है कि यहां धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार जारी है और अमेरिकी सरकार इस बारे में भारत सरकार को आगाह करना जारी रखेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकी अधिकारियों द्वारा प्रेरित और पक्षपाती टिप्पणी केवल इन रिपोर्टों की विश्वसनीयता को कम करने का काम करती हैं। हम अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देते हैं और हमा चिंता के मुद्दों पर खुलकर बात जारी रखेंगे। दुनिया भर के देशों में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति का दस्तावेजीकरण करने वाली रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस की पत्रकार जेबा वारसी ने विदेश विभाग के अधिकारी से पूछा कि रिपोर्ट में भारत को लेकर क्या जानकारियां हैं। जवाब में अधिकारी ने कहा था कि भारत ऐसा देश है जो इस मुद्दे पर लगातार चिंता का कारण बना रहा है। ताजा रिपोर्ट में भारत को लेकर सूचनाएं दुखी करने वाली हैं। वहां धार्मिक समूहों, ईसाइयों, मुस्लिमों, सिखों, हिंदू दलितों और अन्य देशज समुदायों के खिलाफ लक्षित हमले हो रहे हैं।

रिपोर्ट में दुनियाभर के करीब 200 देशों और क्षेत्रों में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति के बारे में एक तथ्य-आधारित, व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करने का दावा किया जाता है।

कश्मीर में जी-20 पर आपत्ति जताने वाले को भारत ने लताड़ा
भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत (स्पेशल रिपोर्टर) फर्नांड डी वेरेंस को लताड़ लगाई। वेरेंस ने कश्मीर में जी-20 की बैठक आयोजित करने पर यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि राज्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार हनन से जुड़ा है। जेनेवा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने वेरेंस को लताड़ लगाई कि उन्हें इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन ने ट्विटर पर यूएन के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क को टैग करते हुए लिखा, विशेष दूत की अनर्गल टिप्पणी को भारत दृढ़ता से खारिज करता है। इसमें निराधार और अनुचित आरोप लगाए गए हैं। जी-20 अध्यक्ष के रूप में भारत इस संगठन की बैठक देश कि किसी भी हिस्से में आयोजित करने का विशेषाधिकार रखता है। एजेंसी

बांग्लादेश ने खत्म की विदेशी राजनयिकों की अतिरिक्त सुरक्षा
बांग्लादेश ने विदेशी राजनयिकों को दी जाने वाली अतिरिक्त सुरक्षा को खत्म कर दिया है। बांग्लादेश में 2016 मे आईएस के हमले के बाद से भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब के राजनयिकों को अतिरिक्त सुरक्षा दी जा रही थी। बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने मंगलवार को कहा कि इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed