फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government moots single use plastic ban year 2022

2022 में पूरी तरह से बैन हो जाएगा एकल उपयोग वाला प्लास्टिक

Sat, 13 Mar 2021 08:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Mar 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
Central government moots single use plastic ban year 2022
सिंगल यूज प्लास्टिक - फोटो : पेक्सेल्स

केंद्र सरकार अगले साल से एकल उपयोग वाला प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने के बारे में सोच रही है। केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2022 से दो चरणों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


इसे लेकर एक ड्राफ्ट अधिसूचना जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि यह योजना छोटे व्यवसायों और व्यापारियों को प्रभवित न करे। साथ ही केंद्र सरकार ने कचरे से बढ़ते खतरों को देखते हुए इस साल 30 सितंबर से पॉलिथीन की थैलियों की मोटाई 50 माइक्रोन से बढ़ाकर 120 माइक्रोन करने का भी फैसला लिया है। फिलहाल देश में 50 माइक्रोन से कम के पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध है। 
विज्ञापन


15 अगस्त 2022 को भारत आजादी के 75 साल पूरे करेगा। इस दौरान सभी एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं का निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग नियमों के तहत निषिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चरणों में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होगा। पहले एक जनवरी 2022 से कुछ प्लास्टिक की चीजें जैसे प्लास्टिक के झंडे, गुब्बारे और कैंडी स्टिक बैन होंगी और फिर एक जुलाई 2022 से प्लेट, कप, ग्लास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, पुआल, ट्रे, रैपिंग, पैकिंग फिल्म्स, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के पैकेट जैसे प्लास्टिक पर बैन लगेगा। 


एक अधिकारी ने बताया कि उन वस्तुओं को पहले चरणबद्ध तरीके से बैन किया जाना है जिनके विकल्प आसानी से उपलब्ध हों। वहीं कचरा प्रबंधन प्रणाली के समन्वय की जिम्मेदारी शहरी स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed