फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government issues guidelines for vaccination Corona vaccine to be placed near homes for elderly and differently abled citizens

सुविधा: बुजुर्गों और दिव्यांग नागरिकों को घरों के पास लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, दिशा-निर्देश जारी

Fri, 28 May 2021 03:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 May 2021 03:34 AM IST
सार

केंद्र ने बुजुर्गों और दिव्यांग नागरिकों को घरों के पास कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए नियर टू होम कोविड वैक्सीन सेंटर (NHCVC) खोले जाएंगे।

विज्ञापन
Central Government issues guidelines for vaccination Corona vaccine to be placed near homes for elderly and differently abled citizens
कोरोना टीकाकरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बुजुर्गों और दिव्यांग नागरिकों के लिए कोरोना टीकाकरण को आसान बनाने के लिए केंद्र ने 60 से अधिक और दिव्यांगों के लिए नियर टू होम कोविड वैक्सीन सेंटर (NHCVC) के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोरोना के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (NEGVAC) ने बुजुर्ग और दिव्यांग नागरिकों के लिए नियर होम कोविड टीकाकरण केंद्रों (NHCVC) के दिशा-निर्देशों पर केंद्रीय मंत्रालय की एक तकनीकी विशेषज्ञ समिति के प्रस्ताव की सिफारिश की है।

विज्ञापन

 

नियर टू होम कोविड वैक्सीन सेंटर (NHCVC) एक समुदाय-आधारित, लचीला और जन-केंद्रित दृष्टिकोण का पालन करेगा, जिससे कोरोना टीकाकरण केंद्रों को घरों के करीब लाया जा सकेगा। तकनीकी विशेषज्ञ समिति का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों की शारीरिक स्थिति के कारण ऐसा फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


कहां खोले जाएंगे कोविड सेंटर

इसके तहत सामुदायिक केंद्र आरडब्ल्यूए केंद्र, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी सेंटर, पंचायत घर, स्कूल भवन आदि में टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। सभी 60 से ज्यादा उम्र के नागरिक, जिनको अभी तक कोरोना वैक्सीन की खुराक नहीं लगी है या दूसरी खुराक लगनी है और दिव्यांग नागरिकों को एनएचसीवीसी (NHCVC) में कोरोना टीकाकरण के लिए शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये नियर टू होम कोविड वैक्सीन सेंटर विशेष रूप से नीचे दी गई पात्र आबादी के लिए आयोजित किए जाएंगे, जबकि अन्य सभी आयु समूहों के लिए टीकाकरण मौजूदा टीकाकरण केंद्रों पर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed