{"_id":"62308935119f995b6808cda5","slug":"central-government-issues-advisory-to-states-for-corona-vaccination-of-12-to14-age-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण: 12-14 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइन जारी, जानें केंद्र ने राज्यों से क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना टीकाकरण: 12-14 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइन जारी, जानें केंद्र ने राज्यों से क्या कहा?
Tue, 15 Mar 2022 11:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 15 Mar 2022 11:19 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने देश में अब 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों के टीकाकरण का एलान कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को इस टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने देश में अब 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों के टीकाकरण का एलान कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को इस टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों को निर्देश दिए। उन्होंने राज्यों से कहा है कि कोरोना टीकों के मिश्रण से बचने के लिए विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए जाएं जहां सिर्फ इस उम्र के बच्चों को ही वैक्सीन के डोज दिए जाएं। साथ ही केंद्र ने कहा है कि इस अभियान के लिए टीकाकरण करने वालों को पूरी ट्रेनिंग भी दी जाए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर बुधवार से 12 से 14 साल के उम्र के बच्चों के लिए सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर अभियान शुरू हो जाएगा। इसके लिए बुधवार सुबह नौ बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा लाभार्थी केंद्रों पर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों से कहा कि 12 से 14 साल के बच्चों को लगाए जाने वाले कोरोना टीके में मिश्रण न हो इसके लिए टीकाकरण करने वालों और टीकाकरण टीमों को भली-भांति प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए ये जरूरी है कि इस उम्र ग्रुप के लिए विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए जाएं।
विज्ञापन
साथ ही राज्यों को सलाह दी गई है कि कोरोना टीकों का विवेकपूर्ण तरीके से प्रयोग किया जाए। ताकि कोरोना टीके खराब न हों।
कोर्बिवैक्स वैक्सीन को बॉयोलॉजिकल ई ने विकसित किया है। हाल ही में इसे ड्रग नियामक ने आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने कंपनी को पांच करोड़ टीकों की खरीदी का आर्डर दिया है। कंपनी इनकी आपूर्ति भी सरकार को शुरू कर चुकी है।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि 60 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों को एहतियाती डोज लगाए जाएंगे। इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ माह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। एहतियाती खुराक भी उसी टीके की दी जाएगी, जो टीका पूर्व में लगाया गया है।
सीरम इंस्टीट्यूट ने मांगी अनुमति
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी केंद्र सरकार से कोवोवैक्स को शामिल करने की मांग की है।आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट ने राष्ट्रीय कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए इस वैक्सीन के प्रयोग की अनुमति मांगी है।