{"_id":"64237deec1f65172ee0972f4","slug":"central-government-is-preparing-for-ayushman-bharat-2-in-the-country-before-the-general-elections-next-year-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayushman Bharat Yojna 2.0: आयुष्मान भारत-2 की तैयारी, 40 करोड़ नए लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ayushman Bharat Yojna 2.0: आयुष्मान भारत-2 की तैयारी, 40 करोड़ नए लोगों को मिलेगा लाभ
Wed, 29 Mar 2023 05:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 29 Mar 2023 05:23 AM IST
सार
वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि योजना लागू करने में सरकार कई विकल्पों की जांच कर रही है। वित्तीय बोझ के साथ, सरकार योजना को लागू करने की चुनौतियों पर भी विचार कर रही है। इस योजना के पहले चरण में 50 करोड़ लोगों को कवर किया गया था।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter/@AyushmanNHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार अगले साल आम चुनाव से पहले देश में आयुष्मान भारत-2 की तैयारी कर रही है। इसके तहत 40 करोड़ नए मध्य आय वाले लोगों को स्वास्थ्य बीमा देने की योजना है। नीति आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय जनसंख्या के इस वर्ग को स्वास्थ्य कवर प्रदान करने के लिए प्रस्तावित योजना की रूपरेखा पर काम कर रहे हैं।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि योजना लागू करने में सरकार कई विकल्पों की जांच कर रही है। वित्तीय बोझ के साथ, सरकार योजना को लागू करने की चुनौतियों पर भी विचार कर रही है। इस योजना के पहले चरण में 50 करोड़ लोगों को कवर किया गया था। इस तरह से दोनों चरणों में कुल 90 करोड़ लोगों तक इसे पहुंचाने की कोशिश हो रही है जो देश की कुल आबादी का 75 फीसदी हिस्सा होगा। इस योजना के तहत शामिल व्यक्तियों से आंशिक योगदान या टॉप-अप प्राप्त करने के विकल्प भी सरकार तलाश रही है।
नए उत्पाद के तहत होगी पहुंच
निजी कंपनियां इस सेगमेंट को पूरा करने के लिए एक नया समर्पित उत्पाद विकसित करने को तैयार हैं, बशर्ते सरकार उन्हें इसे व्यवहार्य बनाने के लिए उच्च मात्रा में कवरेज का आश्वासन दे। इसके लिए नीति आयोग पहले ही बीमा कंपनियों के साथ कई दौर की बातचीत कर चुका है और इससे संबंधित मसौदा नीति जल्द ही विचार के लिए आ सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में आयुष्मान भारत की शुरुआत की थी। यह योजना पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्त पोषित है।