फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government introduces new regulations to make inter country adoptions easier

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया: अंतर-देशीय दत्तक ग्रहण को आसान बनाने के लिए नए नियम लाई सरकार

Sun, 19 Sep 2021 01:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 19 Sep 2021 01:23 AM IST
सार

महिला बाल विकास मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक, कारा अब हेग से प्रमाणित सभी देशों के लिए एनओसी जारी कर सकेगी। दत्तक बच्चों के संरक्षण और सहयोग पर हेग कन्वेंशन एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है। भारत ने भी इसके नियमों को गोद लेने के संदर्भ में मान्यता दी है।

विज्ञापन
central government introduces new regulations to make inter country adoptions easier
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने दंपतियों के लिए भारत में बच्चा गोद लेने और उसे अपने साथ विदेश ले जाने की जटिल प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इसके लिए सरकार ने हिंदू दत्तक ग्रहण व भरण-पोषण अधिनियम (हामा) के तहत अंतर देशीय गोद लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने वाले नए नियम अधिसूचित कर दिए हैं।

विज्ञापन


दत्तक ग्रहण (संशोधन) विनियम 2021 के अनुसार, अब अधिनियम के तहत गोद लेने वाले परिवार बच्चे को विदेश लेकर जाने के लिए सरकार की नोडल एजेंसी केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


कारा यह एनओसी संबंधित क्षेत्र के जिलाधिकारी से मिले सत्यापन प्रमाण पत्र के आधार पर जारी करेगी। अब तक ऐसे  बच्चों को गोद लेकर विदेश जाने के लिए अदालत जाकर गुहार लगानी पड़ती थी। अदालत ही इसकी एनओसी जारी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह थी हामा के तहत अंतर देशीय गोद लेने के संबंध में कारा से जुड़ा कोई नियम नहीं था। कारा एनओसी देने से इंकार कर देता था। लेकिन नए नियमों में बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण है। इसके अलावा इन नियमों के तहत गोद लिए बच्चों को भी जैविक बच्चों को मिलने वाले सभी अधिकार मिल सकेंगे।          

                         
इन नए नियमों के आने से हिंदू दत्तक ग्रहण के तहत गोद लिए बच्चे को दूसरे देश में स्थानांतरित करने के संबंध में आने वाली चुनौतियां समाप्त हो जाएंगी। हिंदू दत्तक अधिनियम के तहत गोद लिए बच्चे भी आसानी से विदेश जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed