फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government Instructions states to create monitoring center for tracking system of vehicles

केंद्र का राज्यों को निर्देश, वाहनों की ट्रैकिंग प्रणाली के लिए 15 फरवरी तक करें आवेदन

Fri, 17 Jan 2020 08:52 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Jan 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Central government Instructions states to create monitoring center for tracking system of vehicles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वाहन ट्रैकिंग प्रणाली के लिए निगरानी केंद्र बनाने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना को पूरा करने वाले राज्यों को निर्भया फंड से 332 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं और बच्चों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन आयुक्तों और प्रधान सचिवों को पत्र लिखकर कहा गया कि वो फंड के लिए 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। राज्यों की ओर से वाहन ट्रैकिंग प्रणाली के लिए निगरानी की रफ्तार धीमी है। ऐसे में केंद्र की तरफ से निर्भया फंड से राज्यों को मदद देने का निर्णय लिया गया है, जिससे महिलाओं और बच्चों की यातायात को सुरक्षित बनाया जा सके। मंत्रालय ने एक अप्रैल 2018 के बाद सभी सार्वजनिक वाहनों में वाहन ट्रैकिंग उपकरण (वीएलटी) और आकस्मिक सूचना बटन लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसकी पुनर्समीक्षा की गई और 31 दिसंबर, 2018 तक (पुराने वाहन) पंजीकृत सार्वजनिक परिवहन को इससे छूट दी गई। एक जनवरी, 2019 के बाद पंजीकृत सभी सार्वजनिक वाहनों में वीएलटी अनिवार्य है। हालांकि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से इसमें मामूली प्रगति देखी गई है। इसके बाद सरकार ने इसे कई श्रेणियों में बांट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना की लागत 463 करोड़ रुपये

अब इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार सामान्य भूभाग वाले राज्यों को 60 प्रतिशत जबकि दुर्गम भूभाग वाले राज्यों को 90 प्रतिशत सहायता उपलब्ध कराएगी। केंद्र शासित राज्यों के मामले में सरकार 100 प्रतिशत सहायता राशि उपलब्ध कराएगी। इस पूरी परियोजना की लागत 463.90 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार सहायता के तौर पर 332.24 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed