फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government instructed authorities to present in Red Fort to celebrate independence day

केंद्र ने नौकरशाहों को दी आजादी का पर्व मनाने के लिए लालकिले पर मौजूद रहने की हिदायत

Sun, 05 Aug 2018 01:26 AM IST
पीयूष पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
central government instructed authorities to present in Red Fort to celebrate independence day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : जी पॉल

स्वतंत्रता दिवस पर लालकिला पहुंचने में लापरवाह नौकरशाहों को केंद्र सरकार ने कड़ी नसीहत दी है। सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों को 15 अगस्त को ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने की हिदायत दी गई है। साथ ही कहा गया है कि समारोह में साल-दर-साल अधिकारियों की मौजूदगी घटती जा रही है।

विज्ञापन


 उन्हें आगाह किया जाता है कि 72वें स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने को गंभीरता से लिया जाएगा। कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने केंद्रीय मंत्रालयों, नीति आयोग समेत हर विभाग को भेजे पत्र में कहा है कि लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिकारियों की तादाद लगातार कम हो रही है। वे ध्वजारोहण के दौरान मौजूद नहीं रहते हैं। प्रधानमंत्री इस मौके पर देश को संबोधित करते हैं। अपेक्षित है कि सभी अधिकारी समारोह में उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि यह अधिकारियों के लिए वैधानिक सुझाव है। वे समारोह में मौजूद रहें। पत्र मिलने के बाद मंत्रालयों और विभागों के प्रशासन सचिव से लेकर निदेशक स्तर के अधिकारियों को खासतौर पर सूचना दे रहे हैं। इस बारे में एक अंतर-मंत्रालयी या विभागीय सूचना जल्द सार्वजनिक पट पर चस्पा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ बाहर चले जाते हैं अधिकारी

सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, पिछले कई साल देखा गया कि नौकरशाह 15 अगस्त को लालकिला आने के बजाय घर या परिवार के साथ बाहर जाते हैं। इसका कोई स्पष्ट आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन लगातार संख्या घटने से प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कैबिनेट सचिवालय को नौकरशाहों को ताकीद करने को कहा गया था।

अनिवार्य नहीं है अफसरों की उपस्थिति

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर नौकरशाहों के मौजूद रहने के संबंध में कार्मिक विभाग के निर्देश हैं। हालांकि, उनके मौजूद रहने की कोई अनिवार्यता नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री की मौजूदगी के मद्देनजर अधिकारियों को शिष्टाचार के आधार पर उपस्थित रहने को कहा जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर जगह ज्यादा होती है जबकि 15 अगस्त को लालकिले में सीमित जगह है। इसके बावजूद अधिकारियों की संख्या में कमी देखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed