{"_id":"605e5bbf9454690e0e136db6","slug":"central-government-extended-the-validity-of-driving-license-registration-of-vehicles-till-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के पंजीकरण की वैधता जून तक बढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के पंजीकरण की वैधता जून तक बढ़ाई
Sat, 27 Mar 2021 03:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Mar 2021 03:40 AM IST
सार
- कोरोना महामारी के चलते वाहनों की आरसी और परमिट की वैधता 30 जून तक बढ़ाई
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्र सरकार ने 1 फरवरी को समाप्त हो चुकी या 31 मार्च तक खत्म हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों की आरसी और परमिट की वैधता 30 जून तक बढ़ा दी है। सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर यह फैसला लिया।
विज्ञापन
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों को इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। इससे पहले भी इन दस्तावेजों की वैधता को चार बार बढ़ाया जा चुका है। मंत्रालय ने 30 मार्च 2020, 9 जून 2020, 24 अगस्त 2020 और 27 दिसंबर 2020 को वैधता बढ़ाने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन