{"_id":"5ea90055f5176337086890d0","slug":"central-government-directs-private-hospitals-over-refuse-to-admit-serious-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार का निजी अस्पतालों को निर्देश, गंभीर मरीजों को भर्ती करने से मना नहीं कर सकते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार का निजी अस्पतालों को निर्देश, गंभीर मरीजों को भर्ती करने से मना नहीं कर सकते
Wed, 29 Apr 2020 09:49 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों को लेकर निजी अस्पतालों के लिए निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने निर्देश दिया है कि निजी अस्पताल गंभीर मरीजों को भर्ती करने या उपचार से इनकार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
साथ में सरकार ने यह भी कहा है कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने से पहले उनको कोरोना वायरस की जांच के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं, खासतौर पर निजी क्षेत्र में यह जारी रहें। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव प्रीति सूदन ने कुछ रिपार्ट्स का हवाला देकर कहा कि कई अस्पताल और क्लीनिक मरीजों को भर्ती करने से पहले कोरोना जांच का दबाव बना रहे हैं। ऐसा करना गलत है।
विज्ञापन
देश में 31,332 हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,332 हो गई है, जिसमें 22,629 सक्रिय हैं, 7,696 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,007 लोगों की मौत हो चुकी है।