फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government declared one day state mourning on Monday in view of demise of Sultan of Oman

ओमान के सुल्तान के निधन पर भारत में आज राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

Mon, 13 Jan 2020 04:18 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 13 Jan 2020 04:18 AM IST
विज्ञापन
central government declared one day state mourning on Monday in view of demise of Sultan of Oman
सुल्तान काबूस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र सरकार ने ओमान के सुल्तान कबूस बिन सईद अल सईद के निधन पर सोमवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी है। उल्लेखनीय है कि सुल्तान का दस जनवरी को निधन हो गया था और वह 79 वर्ष के थे।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, 'भारत सरकार ने दिवंगत शख्सियत के सम्मान में 13 जनवरी को देश भर में राजकीय शोक की घोषणा की है।' उन्होंने कहा, 'शोक के दिन भारत भर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन आधिकारिक मनोरंजन का कोई कार्यक्रम नहीं होगा।'
विज्ञापन


मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में इस संबंध में आदेश भेज दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तान के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया था। बता दें कि काबूस अरब जगत में सबसे लंबे समय तक सुल्तान रहे। बताया जा रहा है कि उन्हें कैंसर था, जिसका बेल्जियम से इलाज कराकर वह पिछले महीने ही लौटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमान के सुल्तान के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें क्षेत्रीय शांति का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि महामहिम सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने ओमान को एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र में बदल दिया। पीएम मोदी ने कहा कि सुल्तान काबूस भारत के सच्चे दोस्त थे और उन्होंने भारत तथा ओमान के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने में सशक्त भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed