फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   central government could take big decision in the interest of farmers soon, Ministry of Agriculture is working in this regard

चुनावी एलान: प्रधानमंत्री अन्नदाता को जल्द दे सकते हैं नया तोहफा, किसान संगठनों के आगे नहीं झुकेगी सरकार

Sat, 04 Sep 2021 11:56 AM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:56 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार जल्द ही केंद्र सरकार किसानों के हित में एक बड़ा फैसला कर सकती है। इसकी तैयारी बड़े जोर-शोर से चल रही है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उनके खर्चे को कम करने के अन्य स्रोतों पर काम कर रही है। इसमें एक सबसे प्रमुख स्रोत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि है। इससे अब तक 12.4 करोड़ से अधिक किसान जुड़ चुके हैं...

विज्ञापन
central government could take big decision in the interest of farmers soon, Ministry of Agriculture is working in this regard
किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : pixabay

विस्तार

किसानों से बातचीत में शामिल रहे एक केंद्रीय मंत्री से किसानों की समस्या पर हुई बात का अंश समझिए। मंत्री जी का कहना है कि केंद्र सरकार किसान संगठनों के अड़ियल रुख को देखकर उनसे बातचीत की पहल नहीं करेगी। प्रधानमंत्री की चिंता में देश के किसान हैं और हम उनके लिए जो बन पड़ेगा, वह सब कुछ करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही केंद्र सरकार किसानों के हित में एक बड़ा फैसला कर सकती है। इसकी तैयारी बड़े जोर-शोर से चल रही है। सूत्र का कहना है कि कृषि मंत्रालय इसके बाबत काम कर रहा है। हालांकि उन्होंने इसके आगे का कोई भी खुलासा करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


इस जानकारी को पुख्ता करने के लिए कृषि मंत्रालय के कई अधिकारियों से संपर्क करने पर पता चला कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उनके खर्चे को कम करने के अन्य स्रोतों पर काम कर रही है। इसमें एक सबसे प्रमुख स्रोत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि है। इससे अब तक 12.4 करोड़ से अधिक किसान जुड़ चुके हैं। इसकी नौंवी किस्त जा चुकी है और मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2,000 रुपये के हिसाब से जा चुके हैं। सरकार इसके दायरे और राशि की सीमा बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रही है।

विज्ञापन

किसान संगठनों को अपनी बात कहने का अधिकार

यह कोई अधिकारिक बयान नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि किसान संगठनों को अपना काम करने दीजिए। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। हमारा ध्यान कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की वास्तविक स्थिति पर है। सरकार इसको लेकर संवेदनशील है। उत्तर प्रदेश से आने वाले भाजपा सांसद का कहना है कि किसान तो सरकार के साथ हैं। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता बनी हुई है। उत्तर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के साथ खड़ी है। हमें तो मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं भी खेत, खलिहान में विरोध दिखाई नहीं देता। इस बारे में केंद्रीय मंत्री का कहना है कि सरकार का काम कुछ लोगों के दबाव के आगे झुकना नहीं है। मोदी सरकार एक जन कल्याणकारी सरकार है। हम इसी को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed