फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government changed working hours of the employees in view of the increasing cases of Coronavirus

कोरोना का असर: दफ्तर में अब 50 फीसदी केंद्रीय कर्मियों को ही आने की इजाजत, कामकाज के घंटे में भी बदलाव

Tue, 20 Apr 2021 04:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Apr 2021 04:50 AM IST
सार

  • अवर सचिव और इससे नीचे स्तर के 50 फीसदी कर्मियों को ही दफ्तर में उपस्थित होने का आदेश
  • डिप्टी सेक्रेटरी स्तर से लेकर इससे ऊपर तक के अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यालय जाना होगा
  • दिव्यांग कर्मी या गर्भवती महिलाओं को ऑफिस आने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
Central Government changed working hours of the employees in view of the increasing cases of Coronavirus
कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्मचारियों के कामकाज के घंटे में बदलाव किया है। साथ ही अवर सचिव और इससे नीचे स्तर के 50 फीसदी कर्मियों को ही दफ्तर में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल लागू होगा और 30 अप्रैल या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय के बयान के मुताबिक, डिप्टी सेक्रेटरी स्तर से लेकर इससे ऊपर तक के अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यालय जाना होगा। साथ ही ऑफिस में भीड़ कम करने के लिए अधिकारियों के कामकाजी घंटे क्रमश: सुबह 9 से 5.30 बजे, 9.30 से 6 बजे और सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक किए गए हैं।
विज्ञापन


सचिव या विभाग अध्यक्ष अधिकारियों की उपस्थिति की निगरानी रख सकते हैं और प्रशासनिक स्तर पर अधिक अधिकारियों की उपस्थिति का आदेश जारी कर सकते हैं। कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि दिव्यांग कर्मी या गर्भवती महिलाओं को ऑफिस आने की जरूरत नहीं है और वे अगले आदेश तक घर से ही काम कर सकते हैं। जिन कर्मियों को किसी दिन ऑफिस नहीं जाना होगा, वे अपने घर से ही टेलीफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से कामकाज जारी रख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed