फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government announced to build day care cancer center for cancer patients in budget 2025 News In Hindi

डे केयर कैंसर सेंटर: 10 बेड का होगा डे केयर कैंसर सेंटर, कीमोथेरेपी भी होगी; आम बजट में स्वास्थ्य पर फोकस

Sun, 02 Feb 2025 03:39 AM IST
शुभम कुमार परीक्षित निर्भय
परीक्षित निर्भय Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 02 Feb 2025 03:39 AM IST
सार

मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कैंसर सहित गैर संचारी रोगों के खिलाफ सरकार काफी समय से राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है। गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम भी लागू है।

विज्ञापन
Central government announced to build day care cancer center for cancer patients in budget 2025 News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

देश के आखिरी छोर तक कैंसर उपचार पहुंचाने के लिए सरकार ने डे केयर कैंसर सेंटर शुरू करने की घोषणा की है। कुल 700 में से 200 सेंटर इस साल के अंत तक शुरू होंगे। प्रत्येक सेंटर पर 10 बेड की व्यवस्था होगी जहां मरीज कीमोथेरेपी लेने के बाद शाम को अपने घर जा सकेगा। इस तरह कुल 7000 नए बेड जिला अस्पतालों में जोड़ने की योजना है। करीब छह महीने पहले प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे प्रस्ताव में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। 
विज्ञापन


मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी का तर्क
मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कैंसर सहित गैर संचारी रोगों के खिलाफ सरकार काफी समय से राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है। गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम भी लागू है। अब तक 707 जिला एनसीडी क्लीनिक, 268 जिला डे केयर केंद्र और 5541 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एनसीडी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। आगे इन्हीं केंद्रों के साथ डे केयर कैंसर सेंटर को रखने की योजना है। शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अभी इन केंद्रों पर पांच तरह के कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है, लेकिन डे केयर कैंसर सेंटर शुरू होने के बाद यहां चिकित्सा परामर्श से लेकर कीमोथेरेपी और दिन में एक समय का आहार भी रोगियों को उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य के लिए 99,858 करोड़ रुपये का आवंटन
सरकार ने इस साल स्वास्थ्य के लिए कुल 99,858 करोड़ रुपये का बजट आवंटित करने का फैसला लिया है। इसको लेकर एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इसमें डे केयर कैंसर सेंटर के लिए खर्चा तय नहीं है। अगले कुछ सप्ताह में इसे लेकर चर्चा की जाएगी। अगर जरूरी हुआ तो मौजूदा ब्योरे में संशोधन किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के सभी 700 डे केयर कैंसर सेंटर को 19 राज्य कैंसर संस्थान और 20 तृतीयक देखभाल कैंसर अस्पतालों के साथ लिंक किया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर ई संजीवनी सुविधा के जरिये वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञों से परामर्श ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनसुख मांडविया ने दी थी जानकारी
गौरलतब है कि फरवरी 2024 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच ग्लोबोकॉन का एक अध्ययन सामने आया जिसके मुताबिक भारत में कैंसर से होने वाली मौतों में 2020 से 2040 तक 57.5% की वृद्धि हो सकती है। देश में प्रति वर्ष करीब 15 लाख नए कैसर केस सामने आ रहे हैं जबकि आठ लाख रोगी मारे जा रहे हैं। इम्यूनथेरेपी का चलन सिर्फ 3% है क्योंकि यह बहुत कीमती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed