फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government Announced Every year 17th September celebrated as Hyderabad Liberation Day

MHA: केंद्र सरकार का एलान- हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाएंगे; पढ़ें पूरी खबर

Wed, 13 Mar 2024 12:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2024 12:02 AM IST
सार

अधिसूचना में कहा गया है कि अब हैदराबाद को आजाद कराने वाले शहीदों को याद करने और युवाओं के मन में देशभक्ति की लौ जगाने के लिए, भारत सरकार ने हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Central Government Announced Every year 17th September celebrated as Hyderabad Liberation Day
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपी फॉर इंडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। केंद्र ने मंगलवार को घोषणा की कि हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि 15 अगस्त, 1947 को भारत की आजादी के बाद 13 महीने तक हैदराबाद को आजादी नहीं मिली थी। वह इतने समय तक निजाम के शासन में था। हैदराबाद को आजादी कराने के लिए 17 सितंबर 1948 को ऑपरेशन पोलो शुरू किया गया, जिससे यह क्षेत्र निजाम के शासन से मुक्त हुआ।

विज्ञापन

केंद्र द्वारा जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि अब हैदराबाद को आजाद कराने वाले शहीदों को याद करने और युवाओं के मन में देशभक्ति की लौ जगाने के लिए, भारत सरकार ने हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


हैदराबाद राज्य ने की थी यह मांग
गौरतलब है कि, जब भारत को स्वतंत्रता मिली तो रजाकारों ने भारत संघ में विलय का विरोध किया। उन्होंनें कहा कि हैदराबाद को या तो पाकिस्तान में शामिल किया जाएगा या मुस्लिम राज्य के रूप में स्वतंत्र रहेगा। क्षेत्रीय लोगों ने भारत में विलय के लिए रजाकारों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। रजाकारों ने जनता पर काफी अत्याचार किए। 17 सितंबर 1948 को निजाम के आधीन राज्य के खिलाफ तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा शुरू की गई सैन्य कार्रवाई के बाद हैदराबाद को संघ में मिला लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed