{"_id":"5da3400a8ebc3e0130772fbf","slug":"central-government-allowed-security-forces-to-shoot-down-pak-drones-flying-over-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीमा पर दुश्मन की खैर नहीं, सुरक्षा बलों को मिली ड्रोन को मार गिराने की इजाजत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब सीमा पर दुश्मन की खैर नहीं, सुरक्षा बलों को मिली ड्रोन को मार गिराने की इजाजत
Sun, 13 Oct 2019 08:47 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 13 Oct 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ड्रोन साजिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों को विशेष अधिकार दिए गए हैं। पाकिस्तान छोटे ड्रोन के जरिए भारत में हथियार और ड्रग्स भेजने की कोशिश में जुटा हुआ है। ऐसे में सुरक्षा बलों को 1000 फीट या उससे कम उंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन को मार गिराने की छूट मिल गई है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार, 'अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर दिखने वाले ड्रोन को मार गिराने की छूट दे दी गई है। इसके मुताबिक 1000 या उससे कम उंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन को मार गिराया जाएगा।' हालांकि एक हजार फीट से ज्यादा उंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन पर किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले अनुमति लेना जरूरी होगा क्योंकि वह विमान भी हो सकता है।
विज्ञापन
हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे ड्रोन को उड़ते देखा था। चीन निर्मित इन ड्रोन का इस्तेमाल एसॉल्ट राइफल और ड्रग्स पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। पिछले सोमवार को फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने एक ड्रोन को देखा था।
विज्ञापन
ये ड्रोन पाक सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ ने इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। स्थानीय पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।