केंद्र ने तमिलनाडु सरकार से कहा, 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खोलने वाला आदेश वापस लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के बीच तमिलनाडु सरकार से सिनेमाघरों में 100 फीसदी दर्शक क्षमता को मंजूरी देने वाले आदेश को वापस लेने के लिए कहा है। दरअसल, तमिलनाडु की एआईएडीएमके सरकार ने चार जनवरी को सिनेमाहॉल पर लगी 50 प्रतिशत की दर्शक सीमा को हटा लिया था और पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी थी।
इसके लिए राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिस पर अब केंद्र ने आपत्ति जताई है और कहा है कि सरकार इसे तुरंत वापस ले। गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोई भी राज्य सरकार या केंद्र द्वारा जारी किए गए कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी आपदा प्रबंधन अधिनियम के दिशा निर्देशों को हल्का या बदल नहीं सकता है। केंद्र ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 28 दिसंबर 2020 को जारी गाइलाइंस के मुताबिक ही राज्य में कोरोना नियमों का पालन होना चाहिए।
बता दें कि तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 811 नए मामले सामने आए, 943 मरीज ठीक हुए और 11 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 8,23,181 हो, जिसमें 8,03,328 लोग ठीक हो चुके हैं और 12,188 लोगों की मौ हो चुकी है। वहीं, राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 7665 है।
In view of the above, Govt of Tamil Nadu is requested to immediately issue necessary order to bring their Guidelines in line with the MHA guidelines dated 28 December 2020 and inform compliance to this Ministry: MHA https://t.co/P5XdK4Fy78
— ANI (@ANI) January 6, 2021