फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Administrative Tribunal stays the suspension of IAS Officer Mohammed Mohsin

पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले आईएएस के निलंबन पर कैट की रोक, ईसी सहित 5 को भेजा नोटिस

Thu, 25 Apr 2019 08:18 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 25 Apr 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Central Administrative Tribunal stays the suspension of IAS Officer Mohammed Mohsin

ओडिशा में चुनावी रैली के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने वाले आईएएस अफसर मोहम्मद मोहसिन को निलंबित करने के चुनाव आयोग के आदेश पर केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) ने गुरुवार को रोक लगा दी है। उसने चुनाव आयोग और चार अन्य को नोटिस जारी किया है। मामले में 6 जून को अगली सुनवाई होगी।

विज्ञापन


कैट सदस्य (न्यायिक) केबी सुरेश ने आदेश में कहा है कि एसपीजी सुरक्षा प्राप्त वीवीआईपी को चुनाव प्रक्रिया के दौरान संरक्षण और सुरक्षा मिलनी चाहिए लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि वे कुछ भी और सबकुछ करने के हकदार होते हैं। कैट के मुताबिक अभी हम एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों के संबंध में गाइडलाइन में नहीं जाना चाहते लेकिन कानून का राज होना चाहिए।
विज्ञापन


कर्नाटक कैडर के अफसर को ओडिशा में चुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक के तौर पर तैनात किया गया था। संबलपुर में उन्होंने पीएम के हेलीकॉप्टर की तलाशी ले ली थी। उनको एसपीजी सुरक्षा प्राप्त वीवीआईपी के सुरक्षा के मानदंडों में उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया था। ट्रिब्यूनल ने अफसर के वकील की दलील पर भी गौर किया। वकील ने कहा कि ऐसी खबरें थीं कि प्रधानमंत्री के काफिले से बड़े सामान उतारकर अन्य वाहनों से ले जाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने पलटा निलंबन आदेश

सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने निलंबन आदेश पलट दिया है। हालांकि आयोग ने कर्नाटक सरकार से मोहसिन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की है। साथ ही अगले आदेश तक अफसर के चुनावी ड्यूटी लगाने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed