{"_id":"60bfd944f91d5d136003ea2f","slug":"center-will-expand-40700-crore-on-waste-management-in-two-lakh-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण: दो लाख गांवों में कचरा प्रबंधन पर केंद्र खर्च करेगा 40,700 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण: दो लाख गांवों में कचरा प्रबंधन पर केंद्र खर्च करेगा 40,700 करोड़
Wed, 09 Jun 2021 02:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:26 AM IST
सार
12,730 करोड़ रुपये 15वें वित्त आयोग और करीब 4100 करोड़ रुपये मनरेगा के तहत आवंटित होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत देश के दो लाख गांवों में कचरा प्रबंधन के लिए 40,700 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जलशक्ति मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि यह राशि मौजूदा वित्तीय वर्ष में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्रालय ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वार्षिक अनुपालन योजना को मंजूरी दे दी है। इसमें केंद्र सरकार 14000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी होगी और 8300 करोड़ रुपये राज्यों द्वारा खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 1500 करोड़ रुपये राज्यों द्वारा विभिन्न बिजनेस मॉडल, सीएसआर और अन्य योजनाओं से निवेश किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण का उद्देश्य गांवों में व्यापक स्वच्छता प्राप्त करना है, और गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए जिसे ओडीएफ स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करके ओडीएफ प्लस दर्जे पर ध्यान केंद्रित किया जास्थिति भी कहा जाता है और गांवों में एसएलडब्ल्यूएम व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
50 लाख घरों में बनेंगे शौचालय
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के अंतर्गत 2021-22 में 50 लाख घरों में निजी शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक लाख सामुदायिक शौचालय, देश के 2400 ब्लॉक में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित की जाएंगी।