फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center seeks response from West Bengal on complaint of Shubhendu Adhikari over Fake Vaccination

फर्जी टीकाकरण: शुभेंदु अधिकारी की शिकायत पर केंद्र ने पश्चिम बंगाल से मांगा जवाब

Thu, 01 Jul 2021 07:15 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Jul 2021 07:15 AM IST
सार

  • फर्जी टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा
  • राज्य सरकार से तत्काल इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए भी कहा

विज्ञापन
Center seeks response from West Bengal on complaint of Shubhendu Adhikari over Fake Vaccination
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की शिकायत पर केंद्र ने पश्चिम बंगाल की सरकार से जवाब मांगा है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरीकिशन द्विवेदी को पत्र लिखकर कहा है कि कोलकाता के एक इलाके में फर्जी टीकाकरण को लेकर शिकायत आई है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना जरूरी है। इसीलिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की शिकायत पर तत्काल निष्पक्ष जांच जरूरी है। इसके अलावा अगले दो दिन में इस मामले को लेकर मंत्रालय ने रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में लिखा है कि कोलकाता नगर निगम के कस्बा क्षेत्र में टीकाकरण का शिविर लगा है जहां किसी भी व्यक्ति को सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हुआ। यह शिविर गैर कानूनी तरीके से संचालित किया जा रहा है। इसकी तत्काल जांच आवश्यक है। अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ राज्य सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि टीकाकरण को लेकर पारदर्शिता बरती जा सके। जांच पूरी होने के बाद अगले दो दिन में इसकी रिपोर्ट मंत्रालय को भी सौंपी जाए।
विज्ञापन


शिकायत में शुभेंदु  अधिकारी ने नगर निगम के शीर्ष अधिकारियों पर फर्जी तरीके से टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप लगाए हैं। यहां अब तक सैंकड़ों लोगों का टीकाकरण हुआ है लेकिन किसी के पास भी सर्टिफिकेट नहीं है। यह सर्टिफिकेट पहली या फिर दूसरी खुराक लेने के बाद कोविन वेबसाइट से लाभार्थी को भेजा जाता है। भाजपा नेता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को शिकायत लिखते हुए इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की अपील की थी जिसके चलते मंत्रालय ने अब राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed